Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 युवकों की पिटाई में घायल बुजुर्ग से मिलकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया सहयोग का आश्वासन 

मुंबई [ युनिस खान ]  ट्रेन में कुछ युवकों की पिटाई में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग हाजी अशरफ अली से साइन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में पहुंचकर राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जो नफरत का बीज बोया गया है उसका ही नतीजा देखने को मिल रहा है। इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यंत निंदनीय हैं।
       सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबासाहेब अम्बेडकर की इस पावन भूमि पर नफ़रत के लिये कोई जगह नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में संभावित हार देखकर भाजपा सरकार बौखलाई हुई है, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा पिटाई से बुज़ुर्ग अशरफ अली को काफ़ी चोट लगी है, वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
       चालीसगाँव निवासी हाजी अशरफ अली कल्याण में रहने वाली अपनी बेटी के घर धुले – मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। इगतपुरी इलाके ट्रेन पहुँचने के दौरान बीफ के संदेह में 10 – 15 सहयात्री  युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दिया। 28 अगस्त 2024 की घटना में घायल होने पर वे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। इस मामले में ठाणे की जीआरपी ने 6 – 7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय आरोपियों को 6 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
      सांसद प्रतापगढ़ी के साथ पूर्व मंत्री असलम शेख , आमदार अमीन पटेल , अल्पसंख्यक विभाग के मुम्बई चेयरमैन इब्राहिम भाईजान, प्रभारी अहमद खान आदि उनके साथ अस्पताल में मिलकर घायल अशरफ अली से मुलकात कर घटना और उनके स्वास्थ्य के बारे बातचीत की।

संबंधित पोस्ट

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar

योग्य समय पर कोरोना जांच कराके योग्य उपचार लेने का मनपा आयुक्त ने किया आवाहन 

Aman Samachar

रेनो इंडिया की शानदार ड्राइव ने लद्दाख की चुनौतीपूर्ण जगहों पर 1000 किलोमीटर की दूरी पूरी की

Aman Samachar

सर्वाधिक बांसुरी वादक वाला ठाणे एक खूबसूरत शहर है- पं. हरिप्रसाद चौरसिया 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई , जिम्मेदार अधिकारीयों की जांच की उठ रही है मांग

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए 213 करोड़ रूपये की निधि मंजूर – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!