Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्राणियों की हत्या के विरोध में निकली पदयात्रा में 400 लोग शामिल

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्राणी हत्या के विरोध मे और वीगनिस्म के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बांद्रा पश्चिम कार्टर रोड पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जानवरों के लिए सबसे बड़े मार्च “द एनिमल लिबरेशन मार्च इंडिया” में भाग लेने के लिए एकत्रित होकर उन्होंने “बैट ऑफ ऑनर” से “जॉगर्स पार्क” तक मार्च किया. देश के विभिन्न शहरों से लगभग 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया.
        कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर  दूध छोड़िए, वीगन बनिए, अंडा छोड़िए, वीगन बनिए, जानवरो का शोषण बंद कीजिए’ जैसे संदेश थे जो लोगों से पशु उत्पादों को छोड़ने का आग्रह कर रहे थे. इस दौरान बताया गया कि किसी भी चीज के लिए इनका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए. उन्हें भी एक स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार है. इस दौरान गायिका अनुष्का मनचंदा, अभिनेत्री कीटू गिडवानी जैसी हस्तियों ने भी भाग लिया.
               आयोजकों में से एक वीगन एक्टिविस्ट श्वेता सावला के मुताबिक जानवर एक अलग प्रजाति का है, उसके साथ भेदभाव करना और उसका शोषण करना उचित नहीं है. चाहे मुर्गी हो, गाय हो, बकरी हो, सूअर हो, मछली हो, बिल्ली हो, कुत्ता हो या इंसान, हम सभी संवेदनशील प्राणी हैं, और हमें शांति से सहअस्तित्व की कोशिश करनी चाहिए. कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमजोर चंद्रन ने कहा कि आजकल किसी के लिए भी वीगन बनना संभव है. जब मैंने पीड़ितों के नजरिए से सोचा तो मैंने इसे करने के लिए बाध्य महसूस किया. इस तरह की घटनाओं के साथ वीगन आंदोलन निश्चित रूप से भारत में अधिक लोकप्रिय हो रहा है.

संबंधित पोस्ट

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar

ईद ए मिलादुन्नवी व त्योहारों पर फिजूल खर्ची न कर जरुरतमंदों की मदद करें – मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ

Aman Samachar

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान 

Aman Samachar

महाराष्ट्र में गत चौबीस घंटे में 34 हजार 031 नए मरीज , 594 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

व्रजेश्वरी देवी के दर्शन यात्रा के लिए जय परशुराम सेना ने महिलाओं को किया आमंत्रित

Aman Samachar

मनपा के दो मृत कर्मचारियों के आश्रितों को दिया दस लाख रूपये सानुग्रह अनुदान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!