Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेरी वसुन्धरा अभियान में ठाणे मनपा को तीसरा स्थान , 6 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा

ठाणे [ इमरान खान ] राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों के लिए संचालित मेरी वसुंधरा अभियान में ठाणे मनपा को राज्य स्तरीय अमृत समूह में तीसरा स्थान मिला है। इस नंबर के लिए ठाणे मनपा को छह करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

       यह उपलब्धि ठाणे मनपा क्षेत्र में की गई पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों, मुख्यमंत्री हरित अभियान के कारण संभव हुई है। इसमें ठाणे के नागरिकों की भागीदारी अहम है इसलिए यह सफलता उनकी है। ऐसा मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कहा है। राव ने यह भी बताया कि इस पुरस्कार की राशि का उपयोग पर्यावरण पूरक कार्य करने के लिए किया जाएगा। राज्य सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रकृति से संबंधित पांच तत्वों अर्थात पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश पर आधारित मेरी वसुंधरा अभियान राज्य के स्थानीय स्वशासन निकायों में क्रियान्वित किया जा रहा है।

     राज्य के स्थानीय स्वशासन निकायों में 1 अप्रैल 2023 से 31.03.2024 तक मेरी वसुन्धरा अभियान 4.00′ लागू किया गया।  इसमें राज्य के 494 नागरिक स्थानीय निकायों और 22,218 ग्राम पंचायतों जैसे कुल 22,632 स्थानीय स्वराज संस्थानों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम आज घोषित किया गया है और इसमें 10 लाख से अधिक जनसंख्या की श्रेणी में ठाणे मनपा को तीसरा स्थान मिला है। पिंपरी चिंचवड़ को पहली रैंक और नवी मुंबई मनपा को दूसरी रैंक मिली है।

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल में दिवंगत पदाधिकारियों की शोक सभा में जन्नत के लिए की दुवाएं

Aman Samachar

भिवंडी में वोडाफोन का नेटवर्क गुल , नागरिक परेशान 

Aman Samachar

मौलाना हकीम अजमल खान अस्पताल में होगा उच्च-गुणवत्तापूर्ण उपचार 

Aman Samachar

ओमीक्रोन के मद्देनजर टीकाकरण बढ़ाने व आरोग्य यंत्रणा को तैयार रखने का मनपा आयुक्त ने दिए आदेश 

Aman Samachar

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

Aman Samachar

कंज्यूमर एप्लायंस प्रोडक्ट्स रेंज में “मेक इन इंडिया” तैयार करने के लिए डिक्सन टेक्‍नोलॉजीज के साथ समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!