Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रयागराज महाकुंभ में एड बी एल शर्मा की स्मृति में 3 फरवरी को श्रीमद गीता पाठ और 4 फरवरी को भंडारा 

ठाणे [ युनिस खान ]  सामाजिक, साहित्यिक क्षेत्र में अपने कार्यों और व्यक्तित्व के चलते जन मानस में अपनी पहचान बनाने वाले स्वर्गीय एड बी एल शर्मा की स्मृति में तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ के शाही स्नान 3 फरवरी वसंत पंचमी के अवसर पर काशी के वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रीमद गीता का पाठ किया जायेगा। 4 फरवरी को संत महात्माओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। यह अनुष्ठान आचार्य पंडित अवनीश पांडेय की अगुअई में किया जा रहा है। 2 फरवरी एड शर्मा का जन्मदिन और 4 फरवरी पुण्यतिथि है। 144 वर्षों बाद आने वाले महाकुंभ में वसंत पंचमी 3 फरवरी को शाही स्नान है। स्वर्गीय एड बी एल की आत्मा की शांति और उन्हें श्रधांजलि देने का यही सबसे अच्छा अवसर है।
        एड बी एल शर्मा ने 29 वर्षों तक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर दिल्ली के लालकिले के बाद ठाणे के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन को दूसरा स्थान दिलाया। इस मंच पर देश की रक्षा करने वाले शहीदों और वीर जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का काम किया। इसी तरह साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित करते रहे। कवि सम्मेलन में देश के अनेक कवियों को मौका दिए शायद ही कोई बड़ा कवि हो जो इस मंच पर न आया हो। उन्होंने हिंदी , मराठी सभी भाषा भाषी को जोड़ने का कार्य किया। हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतियोगिता आयोजित कर समाज और राष्ट्रभक्ति का भावना जागृत करने एवं उनकी प्रतिभा उजागर करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। वे सबको साथ लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जोड़ने का कार्य किए लेकिन कभी अपने मंच को राजनीतिक नहीं बनने दिया।
           उनके ज्येष्ठ भ्राता ओमप्रकाश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं जो भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के तीन बार सदस्य रहे। दोनों भाइयों ने पारिवारिक एकता के बावजूद अपना अलग मार्ग चुना। एड शर्मा में अपने आयोजनों को सफल बनाने की अद्भुत कला थी। उन्होंने जो कार्य किये आज उन्हें भुलाना मुश्किल है। उनकी दूसरी पुण्यतिथि आ गयी है आज भी उनकी लोगों में चर्चा है वे भले ही लोगों के बीच में नहीं है लेकिन उनके कार्य आज भी लोगों मन में बस गया है। जय परशुराम सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य अवनीश पाण्डेय ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष आचार्य पंडित सुभाष शर्मा और उनके सहयोगी आयोजन को सफल बनाने का कार्य कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया आन्दोलन 

Aman Samachar

महिला के गले से सोने की चैन झटककर मोटर सायकिल सवार चम्पत 

Aman Samachar

कचरा वर्गीकरण न करने वाली सोसायटियों के खिलाफ कार्रवाई का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

पीएनबी ने 128 वां स्थापना दिवस पर कार्डलेस नकद निकासी, वर्चुअल डेबिट कार्ड व कई अन्य की शुरुआत की

Aman Samachar

धूम्रपान से आंखों की रौशनी के बाधित होने और मोतियाबिंद का ख़तरा अधिक : डॉ नीता शाह

Aman Samachar

कोविड सेंटर व सभी निजी अस्पतालों का फायर , आक्सीजन व स्ट्रक्चरल आडिट करने का निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!