Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यातायात में बाधा बने लावारिस वाहनों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई 

ठाणे [ इमरान  खान ] सड़क यातायात में बाधा डालने वाले और नो पार्किंग में खड़े लावारिस वाहनों के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व ठाणे मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप नौपाड़ा – कोपरी व वागले वागले प्रभाग समिति क्षेत्र में  लावारिस, खराब व क्षतिग्रस्त वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
    शहर के विविध क्षेत्रों में सड़क किनारे क्षतिग्रस्त व लावारिस वाहन कई दिनों व महीनों से खड़े रहने से आवागमन में समस्या बने हुए हैं। जिससे यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है।  इस जाम की समस्या के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है।  नौपाड़ा – कोपरी व वागले प्रभाग समिति क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कई दिनों से दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन अवैध रूप से सड़कों पर खड़े थे। पुराने, खराब वाहन यातायात में बाधा डाल रहे थे और सुबह-शाम मुख्य सड़क पर जाम लगने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसलिए पालक मंत्री एकनाथ शिंदे और मनपा आयुक्त शर्मा ने अतिक्रमण विभाग को वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

          इस निर्देश के बाद मनपा ने कुल 9 दुपहिया, 3 चौपहिया और 8 तिपहिया वाहनों को रद्द कर दिया गया। उपायुक्त शंकर पटोले ने पुलिस और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की मदद से यह कार्रवाई की है। अतिक्रमण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह सड़कों पर पुराने, खराब, कबाड़ वाहनों के साथ-साथ नो पार्किंग में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करेगा।

संबंधित पोस्ट

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का टाइटल सॉन्ग एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar

हार्टफुलनेस वृक्ष संरक्षण केंद्र परियोजना का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

जेनराली ने भारत में अपने P&C बीमा संयुक्त उद्यम के शेयरों में बडी हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया की पूरी 

Aman Samachar

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए मनपा सुसज्ज , 4221 कोविड बेड समेत सभी आवश्यक तैयारी – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

हवा से आक्सीजन शोषित करने वाले 38 पीएसए प्लांट लगाकर प्रतिदिन 53 मैट्रिक टन आक्सीजन निर्माण शुरू – राजेश टोपे

Aman Samachar
error: Content is protected !!