Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से स्व एस एम शुक्ला लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

मुंबई [ युनिस खान ] सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर स्वर्गीय एस एम शुक्ला को जीवन गौरव पुरस्कार दिया गया। डॉ प्रवीण वाजपेई अध्यक्ष सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से विश्व कामगर दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में और स्वर्गीय एस एस एम शुक्ला की 105 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष सीआरएमएस आर पी भटनागर हमारे महान नेता, पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक सीआरएमएस कार्यकारी अध्यक्ष एनएफआईआर राष्ट्रीय सचिव इंटक को ट्रेड यूनियन में उनके विशेष अविश्वसनीय योगदान के लिए LIFETIME ACHIEVEMENT अवार्ड दिया गया।
       डॉ प्रवीण वाजपेई अध्यक्ष सहित कार्यकारी अध्यक्ष वी के सावंत, अनिल कुमार दुबे महासचिव ,कोषाध्यक्ष रामगोपाल निम्बालकर द्वारा सम्मानित किया गया। मान्यता चुनाव में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु सभी मंडल अध्यक्ष सचिव एवं शाखाओं के अध्यक्ष सचिव सहित सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा 1984 में संघ की पत्रिका रेल केशरी मथुरा से प्रकाशन प्रारंभ किया। रेल केशरी की उपाधि स्व शुक्ला को  स्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दी। संघर्ष को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाते हुए हमें और अधिक मेहनत करनी होगी। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि केवल एक ही यूनियन रेलवे में स्थापित करने हेतु एकजुटता का प्रयास करें। कामगार सेना के कार्यकारी अध्यक्ष संजय जोशी महासचिव दिवाकर देव ने भी वरिष्ठ कामगार नेता का स्वागत किया। जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा संगठन हर सम्भव सहयोग करते हुए रेल मजदूरों की समस्या के समाधान हेतु संकल्पित है।
            डॉ भटनागर का स्वागत मुंबई मंडल अध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने किया ,इस अवसर पर संजीव कुमार दुबे, एस पी सिंह ,एस के मिश्रा ,एस बी पाटील, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, शिल्पा पालव, धर्मेश कदम, आर जे सिंह, एम् वाई खान, छाया शेलके, अमीर खान,राकेश श्रीवास, शांता राम गागुरडे,  राजू परदेशी, सीमा मोहन, राजेन्द्र गुजरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रेल कर्मचारियों की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था आरोही द्वारा सदाबहार गीतों का सुरीला संगीत प्रस्तुत किया। कलाकार दिनेश माने ,हेमन्त तेंदुलकर , प्रमोद ठक्कर, सुचिता अनीता पवार, राजेन्द्र तिवारी  यशी साक्षी तिवारी ने मधुर आवाज में गीत  प्रस्तुत किये। पहलगाम में पर्यटकों के नरसंहार का विरोध करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यह जानकारी आर बी चतुर्वेदी जोनल मीडिया सलाहकार ने दी है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 3 – 3 लाख रूपये देने की सरकार ने दी मंजूरी

Aman Samachar

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

Aman Samachar

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने किया अभिनंदन

Aman Samachar

कुल्लियात ए क़ैसरूल जाफ़री के विमोचन समारोह में याद किए गए मशहूर शायर जाफरी

Aman Samachar

दिवाली में दीपों से जगमगाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!