Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने शुरू कराया रपटा पुल का निर्माण कार्य 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) आजादी के सत्तर साल बाद भी जिस क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक अदद पुल उपलब्ध नहीं था उस क्षेत्र के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने रपटा पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। रपटा पुल के निर्माण कार्य की खबर लगते ही मान्धाता के नूरपुर , पुरैला सहित आसपास के ग्राम सभा के लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
         चंद दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद अपने साथियों के साथ पुरैला, नूरपुर सहित अन्य ग्राम सभा के लोगों के बीच पहुंचकर बकुलाही नदी पर आवागमन को लेकर हो रही समस्या से रूबरू हुए थे। जनता ने नूरपुर पुरैला के बीच बकुलाही नदी पर पुल न होने की समस्या से अवगत कराया था। जिसमें बताया गया कि स्कूली बच्चों, मरीज और अंतिम संस्कार के लिए जनाजा ले जाने में बहुत समस्या आती है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने एक सप्ताह पूर्व मौके का जायजा लेते हुए लोगों को रपटा पुल के निर्माण का भरोसा दिलाया था। आखिरकार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद अपने वादे पर खरे उतरते हुए नूरपुर पुरैला के बीच बकुलाही नदी पर रपटा पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
        स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि हम सभी की कई पीढ़ियां इस समस्या को लेकर परेशान थी।  हमें आठ से दस किलोमीटर घूमकर देलहूपुर, मऊ आइमा पहुचना पड़ता था। आजादी के सत्तर साल बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर हम सभी को आवागमन के लिए रपटा पुल मिलने जा रहा है। जिससे हम सभी गांव के लोगों का आवागमन सुलभ होगा और समय भी बचेगा। इस रपटा पुल के निर्माण से नूरपुर, पुरैला , हालामई, मदई पुर , गुड़रू , पलहान , हउसा , रामपुर बनतरी सहित आसपास गांव के लोगों ने इस रपटा पुल के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

माँ मुंडेश्वरी मसाला के ब्रांड अम्बेसडर बनें भोजपुरी स्टार अभिनेता सूरज सम्राट

Aman Samachar

एयू बैंक ने बैंकिंग परिचालन के 5 वर्ष पूरे करने पर 1:1 बोनस शेयर व प्रति शेयर एक रुपये डिविडेंड की घोषणा की

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौत 

Aman Samachar

भिवंडी में महापौर निधि से खरीदी स्वीपिंग मशीन से सफाई शुरू

Aman Samachar

स्पोर्टिंग क्लब समिति की दो इनडोर पिचें अभ्यास के लिए खुली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!