Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वृक्षारोपण कर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

मुंबई ( यूनिस खान ) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जननायक राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की गई। उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजपति यादव के मार्गदर्शन में, मुंबई मनपा के वार्ड क्रमांक 2 की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती मेनका गिरीश सिंह द्वारा जरी-मरी गार्डन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
        इस अवसर पर “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” के संकल्प के साथ हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपति यादव, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष मिश्रा (बाबा जी), उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव कमलकांत त्रिपाठी, कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष पाटिल, महिला कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला पांडेय, श्रीमती गीता मिश्रा एवं श्रीमती प्रतिभा परिहार, वरिष्ठ समाजसेवी ऋषिदेव पांडेय, अरुण महेश्वरी तथा संजय चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
             इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया, जिससे हमारा शहर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बन सके। आज लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर वृक्षारोपण करके जन्म दिन मनाने के पीछे पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण का संदेश दिया। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण के लिए आगे आने का आवाहन किया गया।

संबंधित पोस्ट

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का निःशुल्क कार्ड बनाने के लिए शिविर

Aman Samachar

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar

पीएनबी को मिला लगातार चौथे वर्ष “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

तीन तलाक क़ानून से 95 फीसदी कमी, महिलाओं के साथ बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित – आरिफ मोहम्मद खान

Aman Samachar

अहिंसा, वीगनवाद और मानवीयता के मुद्दे पर हुआ संवाद

Aman Samachar

भारत की पहली ईको फ्रेंडली 250 टन इलेक्ट्रिक क्रेन से होगा प्रदूषण कम और ईंधन बचत

Aman Samachar
error: Content is protected !!