Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल में ड्रॉप आउट छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास,एसएससी रिजल्ट 88 प्रतिशत

ठाणे ( युनिस खान ) रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में पिछले दो वर्षों से वी फार यू (हमआपकेलिए) नामक एक विशेष एसएससी कोचिंग क्लास चल रही है। जिसमें एसे छात्रों का मार्गदर्शन किया जाता है जो किसी भी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हों या नौवीं कक्षा में फेल हो गए हों अथवा दसवीं कक्षा की  परीक्षा में दोबारा शामिल होने वाले हों।            छात्रों को दसवीं कक्षा का फॉर्म नंबर 17 (प्राइवेट फॉर्म) भरवाकर कोचिंग दी जाती है। जिसमें शिक्षक नियमित समय सारणी के साथ सभी विषयों का मार्गदर्शन करते हैं।उक्त क्लास से इस वर्ष एससी बोर्ड परीक्षा 2025 में ड्रॉपआउट छात्रों के बैच से कुल 58 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 51 छात्र सफल हुए। कुल परिणाम 88% रहा। खान मंतशा इमरान 79.60% अंकों के साथ पहले स्थान पर,अंसारी सबा मुहम्मद हुसैन 60.40%  और अंसारी नौशाद अहमद रहमतुल्लाह 60.40% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और खान मुहम्मद इस्माइल सिराज 56.20% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
     बता दें कि वी फॉर यू मार्गदर्शन क्लास के प्रभारी आसिफ अंसारी सर और सहायक अध्यापकों के प्रयास से छात्रों ने, न केवल एसएससी बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, बल्कि अब वे अपनी पढ़ाई ईश्वर की कृपा से आगे भी जारी रख सकेंगे। ड्राप आउट छात्रो की विशेष कोचिंग क्लास में शामिल विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर केएमई सोसायटी  के पदाधिकारियों व सदस्यों,रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ की ओर से सफल विद्यार्थियों व उनके अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीते एसोचैम पुरस्कार

Aman Samachar

ग्राम सभा भावलपुर के भावी प्रधान प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) तैयारी में जुटे

Aman Samachar

डालमिया भारत लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष व तिमाही के लिए समेकित वित्तीय परिणामों का किया एलान

Aman Samachar

81.4% छात्र फिर से स्कूल जाने में करते हैं सुरक्षित महसूस 

Aman Samachar

   बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रत्येक संवितरित ऑटो और होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा 

Aman Samachar

 सफाई कार्य में लापरवाही हुई तो नहीं होगा भुगतान- मनपा आयुक्त म्हसाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!