Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

यार्न व्यवसायी से साढ़े 3 करोड़ की धोखाधड़ी‌

भिवंडी [ युनिस खान ] शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र पिराणी पाडा निवासी एक कपड़ा कारखाना मालिक द्वारा भाईदर के यार्न व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है.धोखाधड़ी के शिकार हुए यार्न व्यवसायी ने कारखाना मालिक के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाईदर के यार्न व्यवसायी कुमार पाल उमेदमल जैन (48) बिगत 2006 से 15 जुलाई 2021 दरमियान एम.जे.टेक्सटाइल के मालिक जबीहुल इस्लाम मोहम्मद आशिक अंसारी उर्फ पप्पू अंसारी व शाहनबाज जबीहुल इस्लाम अंसारी के पॉवरलूम कारखाने में लगने वाले यार्न की सप्लाई करते थे.यार्न के बदले में कारखाना मालिक इन्हें कच्चा कपड़ा तैयार कर देता रहा है.कारखाना मालिक ने यार्न व्यवसायी को तैयार कच्चा कपड़ा देकर विश्वास जीत लिया था.इसी दौरान ही कारखाना मालिक ने यार्न व्यवसायी से एक करोड़ 67 लाख 91 हजार 624 रुपये कीमत के यार्न का माल लेकर तैयार कच्चा कपड़ा देने के लिए इनकार दिया.यार्न व्यवसायी जैन ने आरोप लगाया है कि एम. जे. टेक्सटाइल के मालिक अंसारी ब्रदर्स ने एक करोड़ 67 लाख 91 हजार 624 रुपये के यार्न लिया जो व्याज व मूल रकम 3 करोड़ 44 लाख 22 हजार 830 रूपये हो चुका है.पैसा मांगने पर अंसारी ब्रदर्स जान से मार देने की धमकी देते है.पुलिस ने दोनों के खिलाफ भादवि के कलम‌ 420, 406, 323, 504, 506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.मामले की तहकीकात पुलिस निरीक्षक किरण कुमार कबाड़ी को सौंपी गई है.

संबंधित पोस्ट

मुस्लिम समाज और हमारे नवी के शान में गुस्ताखी सहन नहीं – हाजी अराफात शेख 

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज की दो छात्राएं “इंस्पायर” छात्रवृत्ति के लिए नामांकित

Aman Samachar

सरकार द्वारा घोषित डेढ़ हजार रूपये ऑटो रिक्शा चालकों के बैंक खाते में जमा कराने की मांग

Aman Samachar

मोटोरोला ने 8,999 रुपये कीमत पर भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन moto e13 किया लॉन्च

Aman Samachar

काउंसलरों का मानदेय बढ़ाने पर  सरकार कर रही विचार 

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान ने मनाया डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती

Aman Samachar
error: Content is protected !!