Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

लाखों रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बिजली आपूर्ति करने वाली टोरेंट पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने बिजली चोरी प्रकरण में लिप्त लोगों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने बिजली चोरों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
         पुलिस के अनुसार चौथा निजामपुरा स्थित बाला कंपाउड रिजाय सेठ की बिल्डिंग के पास स्थित इम्तियाज़ महल, मकान नंबर 1171 के पहले मंजिल निवासी परवेज़ मोहम्मद युनुस अंसारी ने अपने फ्लैट में टोरेंट पावर कंपनी के मिनी सेक्शन पिलर से अवैध बिजली कनेक्शन कर मीटर के आलावा 10 हजार 140 युनिट बिजली कीमत 2 लाख 74, हजार 592 रुपये की बिजली चोरी किया.इसी तरह इसी इमारत के पहली मंजिल पर रहने वाले कमरूनिशा मोहम्मद अय्युब अंसारी के किराऐदार बदरूमा अंसारी ने भी मिनी सेक्शन पिलर से अवैध कनेक्शन कर 24 फरवरी 21 से 23 फरवरी 22 के समय में बिजली चोरी कर 15 हजार 500 युनिट बिजली कीमत 4 लाख 802 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया.उक्त शिकायत टोरेंट पावर कंपनी के सहायक व्यवस्थापक जितेन भगवान बरय्या ने दर्ज कराई है.पुलिस ने बिजली चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.मामले कि जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राज माली कर रहे हैं. टोरेंट पावर कंपनी ने बिजली चोरों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं.

संबंधित पोस्ट

मनपा मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया

Aman Samachar

कोरोना से बचाव के उपाय के लिए महिला कांग्रेस ने किया वेबिनार का आयोजन 

Aman Samachar

प्रभाग स्तर पर कोरोना टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने ने विधायक ने की मांग

Aman Samachar

आरटीई के तहत दाखिल छात्रों को स्कूल सामग्री और यूनिफॉर्म देने से स्कूलों ने किया इनकार – मेस्टा

Aman Samachar

मुंब्रा में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

Aman Samachar

बच्ची के उपचार के लिए विश्वभर के 1,34,000 दानदाताओं से 14.3 करोड की राशि हुई एकत्र

Aman Samachar
error: Content is protected !!