Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पालघर के लिए नए उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को मंजूरी – प्रताप सरनाईक 

मुंबई ( युनिस खान ) आदिवासी बहुल जिले पालघर के लिए एक नया उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय स्वीकृत किया गया है और अब पालघर जिले को एमएच-60 की नई परिवहन पहचान मिली है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी।
उन्होंने आगे कहा कि 9 अप्रैल को परिवहन मंत्री के रूप में पालघर में आयोजित जनता दरबार में मैंने वादा किया था कि पालघर के नागरिकों के लिए जल्द ही एक उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय खोला जाएगा। इस अवसर पर यह लक्ष्य पूरा हो रहा है और पालघर जिले के आम लोगों को अब परिवहन संबंधी कार्यों के लिए वसई-विरार जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वाभाविक रूप से, इससे उनका समय, प्रयास और पैसा बचेगा।
पालघर के लिए “उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय” को मंजूरी देने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना पक्ष नेता तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सरनाईक विशेष आभार व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस संबंध में सरकार का निर्णय जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

शाहपुर – मुरबाड – खोपोली मार्ग को तत्काल छह मीटर चौड़ा कराया जाय – कपिल पाटील 

Aman Samachar

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin

लेग्रैंड इंडिया ने अपने 12वें अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवाल का उद्घाटन किया

Aman Samachar

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar

अपना दवाखाना की जाँच कराने की भाजपा ने मनपा आयुक्त से की मांग 

Aman Samachar

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने मनपा मुख्यालय पर निकाला ऑक्सीजन मार्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!