Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में सोमवार से शुरू होंगे टीकाकरण केंद्र – महापौर

ठाणे [ युनिस खान ] अगले सोमवार से शहर के सभी महाविद्यालय शुरू हो रहे हैं। विद्यार्थियों को कोरोना के दोनों टीका लगा होना आवश्यक है। मनपा की ओर टीकाकरण मुहीम चलाने के बावजूद अनेक लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है।  इसे देखते हुए सोमवार से शहर के सभी महाविद्यालयों में टीकाकरण शुरू करने का मनपा ने निर्णय लिया है।  इस आशय की जानकारी महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने दी है। महापौर म्हस्के और उपमहापौर पल्लवी कदम के साथ-साथ पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन से इस मामले पर चर्चा की। 
           सोमवार 18 अक्टूबर से सभी महाविद्यालय शुरू हो रहे हैं सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने के लिए कोरोना के दोनों टीका लगा होना आवश्यक है। कुछ छात्रों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है।  जिन छात्रों को दोनों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसे देखते हुए महापौर म्स्के ने आज सभी महाविद्यालयों का दौरा किया।  ठाणे शहर के शत-प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण करने की दृष्टि से सोमवार से ठाणे मनपा  के माध्यम से ठाणे के सभी महाविद्यालयों में टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाएगा।
ठाणे मनपा के माध्यम से सभी प्रभाग स्तर टीकाकरण केंद्र नियमित रूप से चल रहे हैं, लेकिन कई लोगों का टीकाकरण नहीं किया गया है क्योंकि वे नागरिक टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंचे हैं।  छात्रों तक पहुंचने के लिए कॉलेज परिसर में एक टीकाकरण केंद्र स्थापित किया जाएगा क्योंकि छात्र एक महत्वपूर्ण घटक हैं और उन्हें टीकाकरण की आवश्यकता है।  महापौर म्हस्के ने कहा कि टीकाकरण के लिए नागरिकों तक पहुंचना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने कहा है कि महाविद्यालयों द्वारा महापौर से छात्रों के टीकाकरण की मांग के अनुसार आगामी सोमवार से सभी महाविद्यालयों में टीकाकरण केन्द्र प्रारंभ कर दिये जायेंगे।

संबंधित पोस्ट

एमएसएमई इकाईयों की सहायता हेतु सिडबी का गूगल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

छत्रपति शिवजी महाराज की समग्र जीवनी अब हिंदी भाषा में लाने का एक लेखक ने किया प्रयास

Aman Samachar

टाइम्सप्रो ने शिक्षार्थियों के कौशल विकास में मदद करने के लिए वेब 3.0 पहल की शुरुआत की

Aman Samachar

मनपा स्कूल के  छात्रों को 15 जून से पहले किताबें मिल जानी चाहिए – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक की अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

Aman Samachar

काल्हेर-कशेली में इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करने आये अधिकारियों पर भीड़ ने किया हमला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!