Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स को केंद्र सरकार की ‘दर्पण’ वेबसाइट पर मिली मान्यता 

मुंबई ( युनिस खान ) सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केंद्र सरकार की ‘दर्पण’ पोर्टल पर पंजीकरण प्राप्त कर लिया है। यह मान्यता फोरम के आईटी सेल के डायरेक्टर वरुण चौहान के अथक प्रयासों से संभव हो सकी है। इस अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी ने की।
        वेबीनार में फोरम के बीते पांच वर्षों की सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों, वार्षिक लेखा-जोखा, और ऑडिट रिपोर्ट का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। खेमसिंह चौहान ने बताया कि दस्तावेजों की पारदर्शिता और नियमितता के कारण हमारी एनजीओ को ‘दर्पण’ पोर्टल पर विधिवत मान्यता प्राप्त हो गई है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आईटी डायरेक्टर वरुण चौहान को उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा विशेष रूप से बधाई दी गई। उन्होंने न केवल फोरम को डिजिटल स्तर पर सशक्त किया है, बल्कि केंद्र सरकार से जुड़ाव का मार्ग भी प्रशस्त किया है।
     वेबीनार में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर जैसे राज्यों से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें फोरम की विस्तार योजनाओं, आजीवन सदस्यता प्रणाली (गोल्डन टोकन सहित), और आगामी जनरल काउंसिल मीटिंग पर भी चर्चा की गई। फोरम की वार्षिक पत्रिका ‘सफ़र’ के आगामी प्रकाशन हेतु सभी सदस्यों से समसामयिक विषयों, सामाजिक गतिविधियों, एवं फोटोग्राफ्स सहित लेख, आलेख शीघ्र भेजने का आह्वान किया गया।
        बैठक में यह भी घोषणा की गई कि महिला प्रकोष्ठ की तरह एक राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का गठन भी शीघ्र किया जाएगा, जिससे युवाओं को फोरम की मुख्यधारा में लाया जा सके और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सहभागी बनाया जा सके। बैठक में छत्तीसगढ़ अध्यक्ष गनपत चौहान, यूपी महासचिव अमित पाण्डेय, महाराष्ट्र महासचिव सफदर सिद्दीकी, दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष रविन्द्र तोमर, मिडिया प्रभारी रामबाबू चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र केसरी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी ने दी है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले में जलशक्ति अभियान कार्यों का केन्द्रीय दल ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

नशा विरोधी सप्ताह के तहत रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस-शरद चंद्र पवार पार्टी ने रेलवे दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए पांच सुझाव 

Aman Samachar

झूठे मुकदमे दर्ज करने के बजाय हमें जनरल डायर की तरह हमें गोली मार देनी चाहिए – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

छात्र व्यसनों से दूर रहें और शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की ओर रुख करें – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

मेडुलेंस हेल्थकेयर ने रिलायंस के साथ साझेदारी कर 5G सुविधाओं से सज्ज एम्बुलेंस किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!