Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा खाड़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई,  लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट 

ठाणे ( हिना खान ) राजस्व विभाग के अधिकारियों मुंब्रा खाड़ी क्षेत्र में रेलवे पुल के पास अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई कर करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति नष्ट कर दी है। ठाणे उप-विभागीय अधिकारी उर्मिला पाटिल और ठाणे तहसीलदार उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में एक टीम ने 25 मई, 2025 को मुंब्रा और कल्याण के बीच रेलवे ट्रैक के पास खाड़ी क्षेत्र में गश्त की।

       इस गश्त के दौरान पता चला कि दिवा खाड़ी में बार्ज और सक्शन पंप का उपयोग करके अवैध रेत खनन किया जा रहा था। राजस्व विभाग की एक टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बार्ज तथा सक्शन पम्प को खाड़ी में डुबोकर नष्ट कर दिया। नष्ट की गई वस्तुओं का अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये है। प्रशासन ने कहा है कि इस कार्रवाई से खाड़ी क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर अंकुश लगेगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस ऑपरेशन में बालकुम मंडल अधिकारी शशिकांत जगताप और उनके सभी राजस्व अधिकारी भी शामिल हुए।

संबंधित पोस्ट

मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने व मुंब्रा में डिपो बनाने की मांग

Aman Samachar

भिवंडी में मुंबई मनपा की पाइपलाइन फूटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद

Aman Samachar

जीएसटी डेप्युटी कमिशनर मंजिरी फणसाळकर बनी मिसेज यूनिवर्स

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में मनपा हर संभव सहयोग करेगी -मनपा आयुक्त

Aman Samachar

शातिर मोबाईल चोर को औरंगाबाद से गिरफ्तार कर रेलवे पुलिस ने 8 मोबाईल बरामद किया

Aman Samachar

देशी बंदूक व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!