Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अशफाक अहमद ने खुइलन धाम शौचालय निर्माण का लिया निर्णय 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) मान्धाता के खुइलन धाम पर क्षेत्र पंचायत निधि से चल रहे सौंदर्यीकरण के क्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने खुइलन धाम पर आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार सीट के शौचालय बनवाने का फैसला किया है। मां खुइलन धाम सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत) के अध्यक्ष आर पी यादव ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि खुइलन धाम पर शौचालय का निर्माण बहुत जरूरी था।
       अध्यक्ष आर पी यादव ने बताया कि शौचालय की समस्या बहुत पुरानी है भक्तों को तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने चार सीट शौचालय का जो निर्णय लिया है वह काबिले तारीफ है। यह बुनियादी समस्या है और इस समस्या को लेकर कोई भी नेता गंभीर नजर नहीं आ रहा था। अध्यक्ष आर पी यादव ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का इस सराहनीय कार्य के लिए अभिनंदन करते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण को लेकर क्षेत्र में आम जनता के बीच चर्चा है। सौंदर्यीकरण से खुइलन धाम पर रौनक लौटने लगी है और भक्तों की भीड़ धाम पर बढ़ने लगी है। लोग खुइलन धाम पर सुबह-शाम पूजा पाठ के साथ साथ खुले वातावरण में सौंदर्यीकरण का आंनद लेने के लिए आ रहे हैं।
       ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ब्लाक के अधिकारीयों के साथ शौचालय निर्माण कार्य की स्तिथि को देखने के लिए खुइलन धाम पहुंचे थे।  मां खुइलन धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आर पी यादव, पत्रकार  विजय यादव, लवलेश यादव, राजेश यादव, आशीष यादव, गुल्लुर यादव, ग्राम सभा गोपालापुर प्रधान विरेन्द्र यादव, वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र यादव ने खुइलन धाम परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा शौचालय निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया है।

संबंधित पोस्ट

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के सहयोग से करो ट्रस्ट ने कुर्ला में कैंसर मरीजों के लिए लॉन्च किया सेकेंड होम

Aman Samachar

रेनो’ अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की काइगर, ट्राइबर और क्विड कारों के साथ मनाएं फेस्टिव सीजन

Aman Samachar

ईद व अक्षय तृतीया मिलन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का आवाहन

Aman Samachar

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

नियमित अध्ययन कर सफलता प्राप्त करें- संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!