Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रहीमा फाउंडेशन और जमीयत उलमा की ओर से समाज सेवा के लिए शमीम खान सम्मानित 

ठाणे ( युनिस खान ) सामाजिक संस्था रहीमा फाउंडेशन और उलमा की तरफ से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमीम खान को उनकी सामाजिक और मानव और सामाजिक सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया किया गया। इस दौरान हाफ़िज़ लुकमान खान, मौलाना अब्दुल वहाब कासमी, मौलाना अज़हर सिद्दीकी , शोएब खान और अन्य विद्वान उपस्थित थे।
            सामाजिक , राजनीतिक कार्यों और लोगों की सेवा में सक्रिय रहने वाले शमीम खान को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने का फाउंडेशन ने निर्णय। जिसके लिए उन्हें संस्था के कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस संबंध में रहीमा फाउंडेशन के संरक्षक और जमीयत उलेमा की मुंब्रा शाखा के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल वहाब कासमी ने बताया कि फाउंडेशन की और से मुफ्त चिकित्सा, शैक्षिक, सामाजिक सेवाओं जैसे राशन वितरण, भोजन वितरण आदि के अलावा फाउंडेशन की बॉम्बे कॉलोनी और यहाँ दारुल फलाह मस्जिद के पास एकॉर्ड कॉम्प्लेक्स में लोगों के दस्तावेजों को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जाता है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने के लिए ज़्यादा लोग आ रहे थे और हमें इस मशीन की सख्त ज़रूरत महसूस हुई जिसके लिए हमने शमीम अहमद ख़ान से यह बात कही। उन्होंने तुरंत एक आधार कार्ड बनाने वाली मशीन फाउंडेशन में भेजवा दी।
      इस मौके पर शमीम खान ने कहा कि मैं इन बातों को उजागर नहीं करना चाहता था लेकिन इन विद्वानों और फ़ाउंडेशन के लोगों ने ज़ोर देकर कहा कि आप  हमारे कार्यालय आएँ और जब मैं यहाँ पहुँचा तो देखा कि यहाँ मेरे लिए एक सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उलेमा और समाज के सच्चे सेवकों द्वारा मेरा सम्मान किया जाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रहीमा फ़ाउंडेशन चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र और लोगों तक राशन और खाना पहुँचाने में जो मदद कर रही है, वह काबिले तारीफ़ है। यह काम एक-दो दिन या एक महीने से नहीं, बल्कि लॉकडाउन के पहले से लगातार कई सालों से चल रहा है। आज समाज को ऐसे कल्याणकारी कार्यों की सख़्त ज़रूरत है। इस दौरान उन्होंने फ़ाउंडेशन के पूरे कार्यालय का दौरा किया, जहाँ हर काम के लिए अलग-अलग कमरे और कर्मचारी व्यवस्थित ढंग से नियुक्त किए गए थे। फ़ाउंडेशन के मुख्य ज़िम्मेदार हाफ़िज़ लुक़मान ने बताया कि यहाँ रोज़ाना सौ से ज़्यादा लोग आधार कार्ड बनवाने, कलेक्शन करवाने और दूसरे काम के लिए आते हैं

संबंधित पोस्ट

फेरेवालों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई मुहिम तेज 

Aman Samachar

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने ‘डाइवर्सएबिलिटी’ वीक मनाया

Aman Samachar

युवा ब्रिगेड द्वारा दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न

Aman Samachar

लक्ज़री टावर निर्माण के लिए शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट, इंडियाबुल्स फाइनेंस और पीएजी ने मिलाया हाथ

Aman Samachar

देश की पहली अत्याधुनिक ग्लूकोमा सर्जरी ठाणे के श्री रामकृष्ण नेत्रालय में की गई

Aman Samachar

 जीवनसंगी खोजने में मदद करने के लिये मराठी और ९ अन्य भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!