Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर चर्चा में पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित

ठाणे ( युनिस खान ) भिवंडी शहर के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस),आजीवन शिक्षा और विस्तार विभाग (डीएलएलई)और महिला विकास प्रकोष्ठ (डब्ल्यूडीसी) की ओर से “कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर एक चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच संबंधो को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे उपस्थित थे।
        उन्होंने अपने भाषण में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस बात पर जोर दिया कि कानून प्रवर्तन और युवाओं के बीच समझ और संवाद को बढावा देने की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया। युवाओं को प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने और समाज को सुरक्षित बनाने में सकारात्मक योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता व पुलिस आयुक्त डुंबरे ने चर्चा में भाग लेने वाले विद्यार्थियो द्वारा पूछे गए सवालों के संतोषजनक उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में भिवंडी के डीसीपी शशिकांत बोराटे, केएमई सोसायटी के अध्यक्ष अल्माज फकीह,सचिव दानियाल काजी,सह सचिव नवीद खरबे, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे चेयरपर्सन सेहबा पठान,एवं सोसायटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
       दानियाल काजी ने सोसायटी की गतिविधियों और उद्देश्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।प्राचार्या डॉ.तबस्सुम शेख ने केएमई सोसाटीज जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रयासों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। एनएसएस संयोजिका डॉ.रितु जैन, डॉ. श्वेता सुकुमार,डॉ.वैशाली निर्मलकर की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण थी।कार्यक्रम के आयोजन में मिस्बाह मैडम तहरीन मैडम डॉ.शाजिया, डॉ.तनवीन,डॉ. सुमैया,शाहिद सर,नबा मैडम और डॉ.हिना ने कार्यक्रम के आयोजन में अपना विशेष सहयोग दिया।कार्यक्रम के अंत में कालेज की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

उड़न दस्ते स्कूल के 145 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर मुख्य धारा लाया  – विधायक निरंजन डावखरे

Aman Samachar

स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से नई पीढ़ी होगी प्रेरित – राज्यपाल 

Aman Samachar

बुधवार से कौसा कोविड अस्पताल पुनः शुरू कराने का अतिरिक्त मनपा आयुक्त ने दिया आदेश – पठान  

Aman Samachar

केवणीदिवे के विकास काम का सांसद कपिल पाटील के हाथो हुआ लोकार्पण

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने जीते दो अवार्ड

Aman Samachar

आइए चुनौतियों का सामना करें, आपदा पीड़ितों में नई आशा का संचार करें- देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar
error: Content is protected !!