Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समता फाउंडेशन और रोटरी ने वितरित किया वॉटर व्हील व साइकिल

पालघर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] लोककल्याण के लिए समर्पित संस्था समता फाउंडेशन द्वारा पालघर जिले के जव्हार तहसील स्थित आदिवासी बहुल दुर्गम क्षेत्र विनवल गाँव की शासकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक आश्रमशाला में आयोजित समारोह में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3141 की ओर से स्थानीय लोगों में वॉटर व्हील और साइकिल का वितरण किया गया।
               एक बार में 45 लीटर पानी की क्षमता वाले इन वॉटर व्हील और साइकिल के दिए जाने से अब इस इलाके के गरीब-जरूरतमंद आदिवासियों खासकर महिलाओं व लड़कियों को कई किलोमीटर चलते हुए सिर पर पानी ढोकर लाने तथा पढ़ाई-लिखाई समेत अन्य कामों हेतु पैदल भटकने से मुक्ति मिल गई है और गांव भर में इससे काफी हर्ष की लहर है।
              समता फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के पूर्व गवर्नर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल थे, जबकि इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन की अध्यक्षा  डॉ. सुमन अग्रवाल इस अवसर पर विशेष अतिथि थीं। समारोह में आदिवासियों को 150 वॉटर व्हील्स व 150 साइकिलें बांटी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी धरमपाल पोद्दार, पूजा पोद्दार, नंदकिशोर अग्रवाल, सीता अग्रवाल सहित कई गणमान्यवर मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी की विविध शाखाओं सहित समता फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

संबंधित पोस्ट

कोविड अस्पताल में शराब व तम्बाखूजन्य पदार्थ लाने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा रक्षकों ने किया पुलिस के हवाले 

Aman Samachar

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

Aman Samachar

तुर्भे में 2 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त कर मनपा ने वसूले 50 हजार रूपये

Aman Samachar

सिडबी द्वारा अपने स्थापना दिवस पर संपूर्ण रूप से डिजीटलीकृत क्रेडिट परिचालन की घोषणा  

Aman Samachar

बाइटएक्सएल ने अपने कॉलेज ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञों की नियुक्ति की

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महिला उद्यमियों को रिकॉर्ड ऋण संवितरण की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!