Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना टीकाकरण अभियान के नायकों को किया गया सम्मानित  

 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के हीरानंदानी इस्टेट, ब्रम्हांड , पातलीपाड़ा और कोलशेत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान में योगदान के लिए ‘टीकाकरण नायकों’ का अर्पण फ़ौंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। अर्पण फाउंडेशन और आईएनवीसी के माध्यम से आयोजित समारोह में 100 से अधिक नागरिकों को सम्मानित किया गया है।                मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे , अर्पण फाउंडेशन की अध्यक्ष भावना डुंबरे और आयएनवीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मोदी के माध्यम से देश भर में 100 करोड़ टीकाकरण पूरा करने के मुद्दे को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  ठाणे में पहला निजी टीकाकरण अभियान अर्पण फाउंडेशन और  आयएनवीसी द्वारा शुरू किया गया था।  इसके माध्यम से हीरानंदानी इस्टेट, ब्रम्हांड , पातलीपाड़ा और कोलशेत क्षेत्रों के 15,000 से अधिक नागरिकों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया।  इसमें विदेश जाने वाले छात्रों के साथ-साथ महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे।  ठाणे शहर के विभिन्न हिस्सों में  आयएनवीसी ने एक लाख से अधिक नागरिकों को सशुल्क टीके प्रदान किए।  इस कार्य में सहयोग करने वाले 100 से अधिक नागरिकों को ‘टीकाकरण नायक के रूप में सम्मानित किया गया।

        भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने कहा कि आपदा के समय अर्पण फाउंडेशन आम लोगों की मदद की हैं। डोंगरीपाड़ा गुरुद्वारे के माध्यम से हजारों नागरिकों की भूख को फूड पेंट्री के माध्यम से संतुष्ट किया गया। जिससे मरीजों का समय पर इलाज हो सके।  ठाणे में सबसे बड़ा अभियान कोरोना टीकाकरण की कठिनाइयों को दूर करने के लिए चलाया गया, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार है।  इस अभियान में सहयोग के लिए हम टीकाकरण नायकों के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं के हमेशा आभारी रहेंगे। फ़ौंडेशन की अध्यक्षा भावना डुंबरे ने कहा कि भविष्य में भी अर्पण नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।

संबंधित पोस्ट

ब्रम्ह ऋषि फाउंडेन की ओर से ओमप्रकाश शर्मा राजस्थानी गौरव पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

ईद ए मिलाद के त्यौहार व जुलुस के आयोजन की सशर्त अनुमति 

Aman Samachar

जिप स्वास्थ्य टीम ने 16 किमी पैदल चलकर अतिदुर्गम दापुरमाल गाँव में किया टीकाकरण

Aman Samachar

बीजे हाईस्कूल की नवनिर्मित इमारत में सीबीएससी स्कूल के लिए मनपा अपने कब्जे में ले –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड में धड़ल्ले से चलने वाले हुक्का पार्लर व अनधिकृत लाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!