Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अपने विस्तृत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के लिए भारत के विख्यात प्रमुख खाद्य ब्रांडों में से एक ब्रांड, मदर्स रेसिपीने, आने वाले गर्मी के मौसम के लिए शरबत की एक नई प्रोडक्ट कैटगरी लॉन्च की है। गर्मियों में शरबत पीने की परंपरा हमेशा पुराने दिनों की याद दिलाती है। भारतीय घरों में, शरबत बनाना एक पारिवारिक प्रसंग है, जिसमें हर कोई योगदान देता है। शरबत बनाने के लिए पारंपरिक रेसिपीज़ और तकनीक अक्सर दादी माँ ही बताती हैं। गर्मी के मौसम में मेहमानों का स्वागत चाय की जगह शरबत से  किया जाता है। चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए और प्यास बुझाने के लिए शरबत दिया  जाता है।

          शरबत एक ताज़गी देने वाला पेय है लेकिन भारत में  यह एक सांस्कृतिक प्रतीक भी है। यह मेहमानों की आवभगत में अपनेपन का एहसास देता है और परिवारों और समाज को एक साथ लाने की भारतीय परंपरा का एक आवश्यक भाग है। इसी बात को  ध्यान में रखते हुए और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और बेहतर  बनाते  हुए  भारत के प्रमुख खाद्य ब्रांडों में से एक मदर्स रेसिपी ने हाल ही में ‘समरवाला शरबत’ नामक अपनी नई प्रोडक्ट कैटगरी लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसकी  की नई टैगलाइन है , ‘स्वाद जो दिलाए बचपन की याद‘।

         मदर्स रेसिपी शरबत ने ताज़गी देने वाले पांच नए फ्लेवर लॉन्च किए हैं-मैंगो पन्ना, रोज़ शरबत, जीरा मसाला, खस सिरप और लेमन जिंजर। रोज़ शरबत ,गुलाब सिरप और पानी से बना एक क्लासिक फ्लेवर और यह प्रायः अन्य शरबत फ्लेवर्स के लिए बेस के रूप में उपयोग किया जाता है। खस के अर्क से बना खस शरबत, एक सुगंधित और ठंडक लाने वाला पेय है। नींबू के रस और चीनी की चाशनी से बना नींबू शरबत एक खट्टा-मीठा  और ताज़गी देने वाला पेय है। आम के गूदे और चीनी की चाशनी से बना मैंगो शरबत एक मीठा और फ्रूटी स्वाद वाला पेय है। बढ़ती गर्मी में हमारे शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। शरबत में खस, नींबू, गुलाब के साथ प्रयुक्त  सामग्री से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे पाचन में सुधार और शरीर में ठंडक ठंडे शरबत को पुदीने की पत्तियों, नींबू के स्लाइस से गार्निश करके दिया जा सकता है, या इससे फैंसी मॉकटेल या फालूदा भी बनाया जा सकता है।

       नए प्रोडक्ट लॉन्च की घोषणा करते हुए मदर्स रेसिपी की कार्यकारी निदेशक सुश्री संजना देसाई कहती हैं, “मदर्स रेसिपी में हम हमेशा उपभोक्ताओं को अपने उत्पाद की माध्यम से एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं। जब उपभोक्ताओं को नए उत्पादों, स्वाद और अनुभवों से परिचित कराने की बात आती है तो हम अपनी सीमाओं से बेहतर करने में विश्वास रखते हैं और हमारे ‘समरवाला शरबत’ के साथ हमारा यही लक्ष्य है। भारत में, बेवरेज केटेगरी के खपत के पैटर्न में एक आदर्श बदलाव आया है, जहां लोग साधारण सॉफ्ट ड्रिंक की जगह बेहतर और स्वस्थ विकल्पों को प्रधानता दे रहे हैं। लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमने शरबत के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने का फैसला किया है। हमें विश्वास है कि यह उत्पाद जल्द ही सभी आयु समूहों की पसंदीदा बेवरेज चॉइस के रूप में उभरेगा।

     मदर्स रेसिपी शरबत रेंज 750 Ml पेट बोतल में 180रु. की कीमत पर उपलब्ध है।बोतलें पुन: उपयोग के लिए बहुत अच्छी हैं, ये अनब्रेकेबल हैं और फ्रिज कैबिनेट में स्टोर करने में आसान हैं। यह उत्पाद सभी आधुनिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर और खुदरा दुकानों में उपलब्ध होगा। उत्पादों की लॉन्चिंग पोर्टफोलियो को व्यापक बनाने की दिशा में एक कदम है। वर्तमान में, मदर्स रेसिपी ब्रांड लीडिंग एफएमसीजी कंपनियों में से एक है, जो  अचार, कुकिंग पेस्ट, चटनी, पापड़, रेडी टू ईट और रेडी टू कुक जैसे विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनता है ।

संबंधित पोस्ट

उत्तर भारतीय ओबीसी महासंघ ने किया मो. आरिफ नसीम खान का अभिनंदन

Aman Samachar

अब फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से पाएँ उच्चतर सुनिश्चित आमदनी

Aman Samachar

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

Aman Samachar

बिल्डर भरत मलिक ने फ्लैट खरीदने वाले 40 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, रेरा सहित पुलिस में केस दर्ज

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar

ईबिक्सकैश को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!