Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 अंकशास्त्री (न्यूमरोलॉजिस्ट) जे. सी. चौधरी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सुप्रसिद्ध अंकशास्त्री (न्यूमरोलॉजिस्ट),  जे. सी. चौधरी,  ने अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) पर अपने लाइव-स्ट्रीमिंग सेशन के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाया, और यूट्यूब पर प्रसारित इस सत्र को सबसे अधिक दर्शकों ने देखा। उन्हें यूट्यूब पर न्यूमरोलॉजी के लाइव-स्ट्रीमिंग सेशन में सबसे अधिक दर्शकों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

         01 जनवरी, 2022 को ‘नाम की शक्ति – जीवन का चौथा आयाम’ के विषय पर इस सत्र का आयोजन किया गया था। सत्र में इस बात को उजागर किया गया कि कोई व्यक्ति किस तरह अपनी ‘नाम-संख्या’ की गणना कर सकता है, साथ ही पता लगा सकता है कि उसके नाम का जीवन पर क्या सकारात्मक प्रभाव है। सत्र में यह भी बताया गया कि, जिंदगी में किस्मत का साथ पाने के लिए जन्म-तिथि की मदद से व्यक्ति किस तरह अपने नाम में सुधार कर सकता है और भाग्यशाली बन सकता है। उनके इस लाइव-स्ट्रीमिंग सेशन में लगभग 6,000 दर्शकों ने भाग लिया, जो पूरी दुनिया में इस तरह के सत्र में भाग लेने वाले दर्शकों की सर्वाधिक संख्या है।

         अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) के अनुसार, हरेक अंक का अपना अर्थ होता है। जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए संख्याओं का ऐसा संयोजन होना चाहिए, जो इंसान के व्यक्तित्व की छिपी हुई विशेषताओं को दर्शाता हो। श्री चौधरी दुनिया भर में नेम न्यूमरोलॉजी, लाइफ न्यूमरोलॉजी और फ्यूचर न्यूमरोलॉजी चार्ट के अध्ययन से संबंधित सेवाएं प्रदान करते हैं। सदियों पुराने इस ज्ञान की ताकत में गहरी आस्था के साथ, उन्होंने आपसी रिश्ते की समस्याओं, विवाह से जुड़ी समस्याओं, व्यापार में नुकसान, और इसी तरह की अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) के अनुसार भविष्यवाणी और समाधान प्रदान किया है, तथा उन्हें अधिकांश लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

          इस उपलब्धि पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए, चौधरी न्यूमरो प्राइवेट लिमिटेड तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूमरोलॉजी के अध्यक्ष, श्री जे.सी. चौधरी ने कहा, “अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लाइव-सेशन की मेजबानी करके गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का सम्मान पाकर मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। सत्र में भाग लेने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से पता चलता है कि प्राचीन विज्ञान में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है, साथ ही लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) की मदद से कोई व्यक्ति अपने जीवन के सफ़र को सहज, प्रगतिशील और सफल कैसे बना सकता है।”

           श्री चौधरी पिछले 37 सालों से अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) का अभ्यास कर रहे हैं, और इसके जरिए उन्होंने अनगिनत लोगों को अपने जीवन में शांति और सुख-समृद्धि हासिल करने में मदद की है। श्री चौधरी ने अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए इसे आधुनिक विज्ञान के साथ एकीकृत किया है, और वे ‘द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूमरोलॉजी’ नामक एक संस्थान की स्थापना करेंगे, ताकि विचारों का आदान प्रदान संभव हो सके और इंसान के जीवन पर संख्याओं के प्रभाव को प्रमाणित किया जा सके। उन्होंने दुनिया भर के सभी अंकशास्त्रियों (न्यूमरोलॉजिस्ट) को एक साथ लाने और तथा उनके विचारों / शोध-कार्यों के आदान-प्रदान के जरिए लोगों के कल्याण के लिए ‘इंटरनेशनल न्यूमरोलॉजी फोरम’ की भी स्थापना की है।

           श्री चौधरी ने तनाव कम करके लोगों को अपने जीवन की योजना बनाने में सहायता करने के उद्देश्य से अंक-ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) पर दो पुस्तकों – “एडवांस्ड न्यूमरोलॉजी” और “प्रैक्टिकल न्यूमरोलॉजी” की रचना भी की है। वह शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जो युवा छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है।

         उन्होंने वर्ष 2018 में चौधरी न्यूमरो प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी, जो अंक-ज्योतिष के आधार पर कंपनियों का लेखा-परीक्षण करता है तथा उन्हें निवेश के लिए सबसे उपयुक्त समय, ब्रांडों और कंपनियों के लिए उपयुक्त नामों की पहचान करने के साथ-साथ इससे संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में परामर्श सेवाएं प्रदान करता है। श्री चौधरी द्वार ‘जेसी न्यूमेरो’ नामक एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है, जो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी शुल्क के जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में न्यूमरोलॉजी की रिपोर्ट देता है।

संबंधित पोस्ट

जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की उल्लेखनीय सफलता 

Aman Samachar

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया जान 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पीआईएमएस प्रमाणन मिला 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में “नराकास अध्यक्षों के लिए राजभाषा सम्मेलन सह कार्यशाला” का आयोजन

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!