Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून में हादसों और सुचारूबिजली आपूर्ति के लिए अवैध कनेक्शन से बचे – टेरेंट पावर

ठाणे ( यूनिस खान ) मानसून का मौसम नजदीक आने के साथ ही, टोरेंट पावर लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण जन सुरक्षा अपील जारी की है। कंपनी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने से पूरी तरह बचें और केवल वैध व मीटर्ड बिजली कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें।
        कंपनी ने रेखांकित किया है कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए तय सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। अवैध हुक और बाईपास के जरिए ली जाने वाली यह अनधिकृत बिजली पूरे स्थानीय नेटवर्क को अस्थिर और असुरक्षित बना देती है, जिससे हर समय बड़े हादसों का खतरा बना रहता है। यह कमजोर और असुरक्षित नेटवर्क सीधे तौर पर सामान्य बिजली वितरण को प्रभावित करता है। इस तरह के अस्थिर और अवैध नेटवर्क के कारण लगातार लाइन और नेटवर्क में खराबी आती है। इन वजह से स्थानीय ट्रांसफार्मर में फाल्ट होता हैं, सिस्टम ओवरलोड हो जाता है और बार-बार बिजली गुल होती है, जिसका खामियाजा ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
         अवैध बिजली के परिणाम सिर्फ बत्ती गुल होने तक सीमित नहीं हैं। यह असुरक्षित नेटवर्क शॉर्ट सर्किट और आग जैसी गंभीर बिजली दुर्घटनाओं के जोखिम को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसी खतरनाक स्थितियां पैदा हो जाती हैं जिनमें निर्दोष लोग अपनी जान तक गंवा सकते हैं।मानसून के मौसम में यह खतरा और भी ज्यादा जानलेवा हो जाता है। तेज बारिश, जलभराव और हवा में नमी के कारण ये अवैध तार बेहद संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे करंट फैलने और बड़े हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
        मानव जीवन की रक्षा करने और बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, टोरेंट पावर जनता से जिम्मेदारी से काम करने की पुरजोर अपील करता है। कंपनी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इन अवैध गतिविधियों से दूर रहें और केवल अधिकृत, मीटर्ड बिजली आपूर्ति का ही उपयोग करें। नागरिक बिजली के अवैध उपयोग या बिजली चोरी की सूचना टोरेंट पावर के 24×7 हेल्पलाइन पर कॉल करके दे सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar

गीता जयंती का वर्चुअल उत्सव , 12 दिसम्बर को शाम 6 बजे http://hfn.link/gitajayanti  पर उपलब्ध 

Aman Samachar

स्टेशन एरिया में मनमानी करने वाले रिक्शा ड्राइवरों पर केस दर्ज होगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया अभिवादन 

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर उद्देश्यपूर्ति करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महिला उद्यमियों को रिकॉर्ड ऋण संवितरण की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!