Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस जूनियर कॉलेज में अंग्रेज़ी समरी राइटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ठाणे ( यूनिस खान ) विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि,आलोचनात्मक सोच तथा लेखन कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से रईस हाई स्कूल एवं जूनियर कालेज, भिवंडी में एम.एल.टी.तथा कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी समरी राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दोनों विभागों के कुल 115 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शैक्षणिक एवं साहित्यिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

         प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी भाषा का एक चयनित अनुच्छेद दिया गया तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि वे उसका सार अपने शब्दों में लिखें। विद्यार्थियों ने विषय की गहरी समझ,भाषा पर पकड़,संक्षिप्त एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति का परिचय देते हुए अनुच्छेद के मुख्य बिंदुओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने सभी प्रविष्टियों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। भाषा की शुद्धता,विषय की समझ,संक्षिप्तता तथा अभिव्यक्ति के आधार पर निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए।निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार एम.एल.टी. विभाग की अंसारी राहमीन शर्जील ने प्रथम तथा अंसारी इफ़रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स विभाग में अंसारी मिन्हाज ने प्रथम तथा अल-सुदैस ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
       प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ज़िया-उर-रहमान अंसारी एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ज़िया-उर-रहमान अंसारी ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने, भाषा पर अधिकार विकसित करने तथा अध्ययन की आदत को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा अपनी लेखन क्षमता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर अंग्रेज़ी विषय की शिक्षिका मोमिन हुमैरा तथा अन्य सहयोगी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिश्रम ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने भारत में लॉन्‍च किया “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” 

Aman Samachar

बजट की घोषणा से पहले एक्सपीरियन इंडिया की अपेक्षाएँ

Aman Samachar

किसान आन्दोलन सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए – राज ठाकरे 

Aman Samachar

 स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी पर तकनीकी विशेषज्ञ समूह की स्थापना पर विचार – डॉ. एल स्वस्तिचरण

Aman Samachar

 एयरलाइंस को अगले 20 वर्षों में 1,960 नए सिंगल-आइज़ल हवाई जहाजों की आवश्यकता

Aman Samachar

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!