Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

मंगला हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य बिष्ट गुरूजी को अंतिम बिदाई

 ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वरिष्ठ विचारक, लेखक और मंगला हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य भुवनेंद्र सिंह बिष्ट का कल निधन हो गया वह 95 वर्ष के थे। आज दोपहर में जवाहरबाग स्मशानभूमी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सभी भाषा भाषी समाज , राजनितिक , सामाजिक . साहित्य व पत्रकारिता क्षेत्र के लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित रहकर अंतिम बिदाई दी है।
        उन्होंने अपने पीछे पुत्र पूर्व नगर सेवक महादीप सिंह उर्फ़ मुन्ना बिष्ट , 3 बेटे, 3 बेटियां और पोते-पोतियों का भरा पूरा  परिवार छोड़ गए हैं। एक दार्शनिक, कवि, गजल लेखक, और साहित्यकार के रूप में जाने जाने वाले बिष्ट गुरुजी मंगला हाई स्कूल के छात्र और मंगला हाई स्कूल के प्रिय प्रिंसिपल थे। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में 1927 में जन्मे बिष्ट को गुरुजी के नाम से जाना जाता है।  मराठी और हिंदी साहित्य जगत में उनके बहुत बड़े मित्र थे।  दांडी कोठी की छाव, जीवन गंगा, साधना के स्वर और ज़िंदगी तेवर उनकी 4 कविता और ग़ज़ल संग्रह विशेष चर्चित हैं।

संबंधित पोस्ट

एगॉन लाइफ व अहलिया फिनफोरेक्स ने छोटे शहरों के 5 लाख से अधिक ग्राहकों को जीवन बीमा सुविधा की प्रदान

Aman Samachar

विकास योजनाओं के चलते बदल रहे मुंब्रा में राजनीतिक संघर्ष की तैयारी शुरू

Aman Samachar

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar

आरक्षण के खिलाफ बोलने वाले हमारे दुश्मन – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

ठाणे में राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने लिया संकल्प 

Aman Samachar

 नेत्रहीनों के लिए तीसरे टी20 विश्व क्रिकेट कप के ब्रांड एंबेसडर बने युवराज सिंह 

Aman Samachar
error: Content is protected !!