Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाशी बस टर्मिनस का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का आयुक्त ने दिया निर्देश

नवी मुंबई [ युनिस खान  ] वाशी सेक्टर 9 ए में अत्याधुनिक एकीकृत बस टर्मिनस का निर्माण कार्य चल रहा है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने मौके का दौरा कर कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया है।

       इस अवसर पर नगर अभियंता संजय देसाई, परिवहन प्रबंधक योगेश कडुस्कर, अतिरिक्त नगर अभियंता शिरीष अरादवाद, परिवहन उपक्रम के मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी नीलेश नलवाडे, कार्यकारी अभियंता अरविन्द शिंदे व अन्य अधिकारी , वास्तुविशारद, ठेकेदार उपस्थित थे।  सेक्टर 9 वाशी में विष्णुदास भावे नाट्यगृह के सामने वाशी बस डिपो स्थल पर एकीकृत बस टर्मिनस सह वाणिज्यिक परिसर का भव्य भवन बनाया जा रहा है। उक्त निर्माण   कार्य अप्रैल 2023 तक पूरा किया जाना है। इसके लिए मनपा आयुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं।
21 मंजिला भवन का निर्माण 10373 वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया जा रहा है। इस भवन के अलावा, भूतल पर 13 बस स्टॉप और 4 मंजिला पार्किंग क्षेत्र के साथ एक बस टर्मिनस है।  5 इलेक्ट्रिकल चार्जिंग पॉइंट भी हैं।  21 मंजिला इमारत में दुकानों के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों के लिए जगह भी होगी।  एक रेस्तरां के लिए आरक्षित एक विशेष स्थान भी है। इस भवन का निर्माण बेहद ख़ास स्थान पर किया जा रहा है, इसलिए यह शहर के आकर्षण का केंद्र भी होगा।  इस संबंध में वास्तुकला पर विशेष ध्यान दिया गया है और इसके विज्ञापन के माध्यम से आयुक्त ने नवी मुंबई मनपा को आय अर्जित करने की योजना बनाने का निर्देश दिया।
आयुक्त बांगर ने भवन निर्माण का निरीक्षण करते हुए फ्लोरिंग स्टील वर्क के साथ ही चल रहे कंक्रीटिंग कार्य का निरीक्षण किया।  उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को सामग्री परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करने और यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और किए गए कार्य अच्छी गुणवत्ता वाले हों।  आयुक्त ने सुझाव दिया कि बस स्टॉप पर शेड पर सोलर सिस्टम लगाने से बिजली की बचत होगी। एनएमएमटी परिवहन गतिविधियों के सशक्तिकरण के लिए बस टर्मिनस सह वाणिज्यिक परिसर का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है।  अभिजीत बांगर ने भी काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

पांचवें दिन गौरी गणेश विसर्जन के दौरान 2552 श्रद्धालुओं का किया गया एंटीजन टेस्ट

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी 1 जून को एमएसआरटीसी के लिए पहली इंटरसिटी ई-बस दौड़ेगी 

Aman Samachar

एयू बैंक ने अपने एयू रॉयल प्रोग्राम का वेतनभोगी और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए किया विस्तार

Aman Samachar

प्रभाग स्तर पर कोरोना टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने ने विधायक ने की मांग

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण, व्यापक एडटेक प्रॉडक्ट सूट वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी

Aman Samachar

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!