Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में अलहमद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की टीम को द्वितीय पुरस्कार

ठाणे ( यूनिस खान ) अलफलक़ हाई स्कूल, भिवंडी के तत्वावधान में छठी इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “स्वतंत्रता संग्राम और मुसलमान” था,जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
      अलहमद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की ओर से अंसारी अबी मुहम्मद अली हसन (कक्षा आठवीं), मुहम्मद शहबाज़ सज्जाक अली और शेख नासिर मुहम्मद लारैब (कक्षा नौवीं) पर आधारित टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया।
         अलहमद हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने व्यापक ज्ञान,त्वरित प्रश्नोत्तर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता में उनका मार्गदर्शन करने वाली शिक्षिकाओं, श्रीमती शहनाज़ और श्रीमती बनारसी रुख़साना, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर अलहमद एजुकेशन सोसायटी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों,स्कूल की प्रधानाध्यापिका तथा समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

संबंधित पोस्ट

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने कवींद्र मिश्रा को नियुक्त किया मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी और होम स्टॉप का सीईओ

Aman Samachar

 अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैरी कॉम व अंजु बॉबी जॉर्ज की हुई प्रेरक वार्ता

Aman Samachar

कोंकण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने  शुरू किए कई प्रयास  – उपायुक्त मनोज रानाडे

Aman Samachar

नासिक अस्पताल दुर्घटना में 22 मरीजों की मृत्यु राज्य के लिए अत्यंत दुखद – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

सिडको एक्जिबिजन कोविड अस्पताल का दौरान कर तैयरियों की सांसद ने की सराहना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!