
ठाणे ( यूनिस खान ) अलफलक़ हाई स्कूल, भिवंडी के तत्वावधान में छठी इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “स्वतंत्रता संग्राम और मुसलमान” था,जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अलहमद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की ओर से अंसारी अबी मुहम्मद अली हसन (कक्षा आठवीं), मुहम्मद शहबाज़ सज्जाक अली और शेख नासिर मुहम्मद लारैब (कक्षा नौवीं) पर आधारित टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया।
अलहमद हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने व्यापक ज्ञान,त्वरित प्रश्नोत्तर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता में उनका मार्गदर्शन करने वाली शिक्षिकाओं, श्रीमती शहनाज़ और श्रीमती बनारसी रुख़साना, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर अलहमद एजुकेशन सोसायटी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों,स्कूल की प्रधानाध्यापिका तथा समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।


