
ठाणे ( यूनिस खान ) भिवंडी मनपा एवं ठाणे जिला क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पी.ई.एम. हाईस्कूल, कामतघर, भिवंडी के मैदान पर इंटर स्कूल एंड कॉलेजिएट नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भिवंडी तहसील के 8 स्कूलों की कुल 24 टीमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी मुकाबले 19 वर्ष, 17 वर्ष एवं 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रईस कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में रईस कॉलेज की टीम ने फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका वर्ग में रईस कालेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
टीमों को इक़रा शेख, ज़ाकिर अंसारी एवं मुसय्यब मोमिन ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर के.एम.ई. सोसायटी की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, खेल समिति के अध्यक्ष दानिश मदू,रईस हाईस्कूल के चेयरमैन यासर तातली,प्रधानाचार्य ज़ियाउर-रहमान अंसारी तथा समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


