Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप 

ई-मेल मिलते ही खाली कराया गया कोर्ट परिसर, जांच के बाद शुरू हुआ कामकाज

ठाणे ( यूनिस खान ) महाराष्ट्र के ठाणे जिला सत्र न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। बम निरोधक एवं जांच दस्ते ने न्यायालय की सभी आठ मंजिलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के बाद न्यायालय का कामकाज दोबारा शुरू कर दिया गया।
         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर ठाणे जिला सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल में न्यायालय परिसर में बम रखे होने और दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर विस्फोट होने की बात कही गई थी। ई-मेल की जानकारी मिलते ही रजिस्ट्रार कार्यालय ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया। बीडीडीएस की टीम ने बेसमेंट से लेकर आठवीं मंजिल तक जांच की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

पंजाबी भाषा में भेजा गया धमकी भरा ई-मेल

         प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल पंजाबी भाषा में भेजा गया था। इसमें ठाणे जिला न्यायालय के अलावा मेट्रो स्टेशनों पर रात 9 बजकर 11 मिनट पर विस्फोट करने का भी उल्लेख किया गया है। ई-मेल में वर्ष 1984 की हिंसा का बदला लेने जैसी बातें भी लिखी गई हैं। इसके अलावा, 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर भी धमकी दी गई है। संदेश में आईफोन में आईईडी रखकर विस्फोट करने की बात कही गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।
          इस मामले में परिमंडल-1 के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल ने बताया कि सोमवार सुबह 9:43 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने न्यायालय परिसर खाली कराया और बीडीडीएस टीम की मदद से सभी आठ मंजिलों की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए उसे वास्तविक खतरा मानकर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए हैं। मामले की विस्तृत जांच अपराध शाखा और साइबर विभाग द्वारा की जा रही है। ई-मेल में दी गई धमकी की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद ठाणे जिला सत्र न्यायालय का कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल साइबर सेल की टीम धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई से 35 लाख रूपये का पान मशाला जब्त , एफडीए व पुलिस की संयुक कार्रवाई

Aman Samachar

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार आवासीय मांग में साल-दर-साल 7.8 फीसदी की वृद्धि 

Aman Samachar

मनपा ने जमीन उपलब्ध कराया तो भिवंडी में म्हाडा बनायेगी 20 हजार घर – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

भिवंडी में जरूरतमंद नागरिकों को छत्री वितरण  

Aman Samachar

इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप के 14 वें संस्करण की स्पार्टन पोकर ने की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!