Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज 

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे में मंगलवार को मनसे की ओर से आयोजित उत्तर सभा राज ठाकरे ने शिवसेना व राकांपा ने नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने 3 मई तक मस्जिदों से लाउड स्पीकर उतारने की चेतावनी देते हुए कहा की यदि ऐसा नहीं किया गया तो महाराष्ट्र सहित पूरे देश मस्जिदों के लाउड स्पीकर क विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा। इस सभा में सत्कार के समय हवा में तलवार लहराने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे और करीब 10 अन्य के खिलाफ नौपाड़ा पुलिस थाने में तलवार दिखाने का मामला दर्ज किया गया है।
      ठाणे में हुई उत्तर सभा में राज ठाकरे ने मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जब सभा स्थल पर पहुंचे तो उनका भगवा शॉल और तलवार से स्वागत किया गया।  इसके बाद राज ने उसकी म्यान से तलवार खींचकर हवा उठाई। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। नौपाड़ा थाना में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, मनसे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव और ठाणे शहर अध्यक्ष रवींद्र मोरे सहित 7 से 8 लोगों के खिलाफ नौपाड़ा थाने में भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 34 और धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभा के बाद राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने दुसरे दिन पत्रकार सम्मेलन बुलाकर राज ठाकरे के सभी आरोपों का उत्तर दिया है। राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के मुद्दे पर ठाणे , पालघर मनसे अध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी इस तरह मामले दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे खिलाफ अनेक मामले दर्ज है एक और मामला दर्ज होने से हमें कोई फरक नहीं पड़ता है।

संबंधित पोस्ट

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

Aman Samachar

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया जान 

Aman Samachar

 बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने टैबलेट बैंकिंग के जरिये स्वयं सहायता समूहों के लिए बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की इमारतों की तत्काल मरम्मत कराने की विधायक केलकर ने की मांग 

Aman Samachar

दिल्ली की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर शुरू मनपा का अपना दवाखाना बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!