Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आंदोलनकारियों के साथ मारपीट का आरोप में कपूरबावड़ी पुलिस थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन 

दलित युवकों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करें – मनोज प्रधान
ठाणे ( यूनिस खान ) प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के विरोध में आंदोलन कर रहे युवकों के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर अमानवीय मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में पूर्व सांसद राजन विचारे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान, मनसे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल पिंगले के नेतृत्व में कपूरबावड़ी पुलिस थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया।
      प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर घोड़बंदर रोड परिसर में आंदोलन किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में  ले लिया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस स्टेशन ले जाने के बाद युवकों को निर्वस्त्र कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। अर्जुन पुंडगे और संकेत कदम के गुप्तांगों पर भी मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आंदोलनकारियों ने मांग की कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही दलित युवकों के साथ कथित अत्याचार के मामले में एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाए।
      प्रदर्शनकारियों को पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रवेश द्वार पर ही धरना शुरू कर दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम से मुलाकात की। चर्चा के दौरान उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच वे स्वयं कर रहे हैं। साथ ही सांगले और राठौड़ नामक दो पुलिस हवलदारों का तबादला किए जाने की जानकारी भी दी। इस आंदोलन में नगरसेवक यासीन कुरैशी, शिवसेना यूबीटी के जिलाप्रमुख केदार दिघे, गुटनेता अभिजीत पवार, पूर्व नगरसेवक विक्रांत चव्हाण, संजय तरे, प्रकाश पाटिल, अजय जेया, संगम डोंगरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फिल्म अभिनेता सत्यप्रकाश सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Aman Samachar

100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3,38,000 महिला कर्मचारियों को किया शामिल

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे 

Aman Samachar

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की बिक्री बुकिंग तीसरी तिमाही में बढ़कर 352 करोड़ रही

Aman Samachar

मुंब्रा-दिवा इलाके में अनाधिकृत पानी कनेक्शन के खिलाफ मनपा ने की कड़ी कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!