Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

दयालु हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार व भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़

भिवंडी [  युनिस खान ]  दयालु हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के निमित्त भिवंडी में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया है . इलाके के लोगों भंडारे में महाप्रसाद का आनंद लिया है .
       आसबीबी – हनुमान टेकड़ी -मानसरोवर रोड पर स्थित दयालु हनुमान जी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम के साथ मंगलवार से बुधवार के बीच प्राणप्रतिष्ठा ,कलश यात्रा, यज्ञ, भजन, कीर्तन के साथ महाभण्डारा का आयोजन हनुमान भक्तों द्वारा किया गया.इस कार्यक्रम में हनुमान भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी.क्षेत्रीय लोगों में मंदिर जीर्णोद्धार के कार्यक्रम को लेकर खुशी जताई साथ ही उक्त मंदिर के जीर्णोद्धार करने के लिए सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया. महाभण्डारा में भक्तों की भीड़ ने महाप्रसाद ग्रहण किया.उक्त कार्यक्रम के आयोजन से सफल बनाने तक बजरंग चौधरी, दादा गोसावी, सुजीत गुप्ता, साईं भास्कर पुजारी, समीर पटेल, पंकज गुप्ता, सूरज केसरवानी, राहुल राम बाबू केसरवानी, ओमप्रकाश केसरवानी, राम कुमार गुप्ता, रवि केसरवानी उर्फ केके, धीरज कुमार केसरवानी आदि ने संपूर्ण कार्यक्रम को पूरा करने में कड़ा परिश्रम किया.

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस ने आन्दोलन कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का किया निषेध

Aman Samachar

सिक्किम दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु के बाद शवों का ठाणे में अंतिम संस्कार 

Aman Samachar

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

संघर्ष संस्था की ओर से आयोजित सोनू निगम का पहला लाइव कार्यक्रम 30 अप्रैल को ठाणे में  

Aman Samachar

हिंदी भाषा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर ऑनलाइन संभाषण

Aman Samachar
error: Content is protected !!