Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नगर सेवक व उसके भाई के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया बिजली चोरी का मामला

 भिवंडी [ एम हुसैन ] टोरेंट पावर कंपनी की शिकायत पर नगर सेवक मोहम्मद अरशद मोहम्मद असलम अंसारी और उसके भाई मोहम्मद आजम मोहम्मद असलम अंसारी के  विरुद्ध  पुलिस ने 6 लाख 24 हजार रुपए की बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
      शांतिनगर पुलिस स्टेशन में टोरेंट पावर कंपनी के कर्मचारी महेश यशवंत दीक्षित द्वारा अपराध पंजीयन संख्या 611/ 2020 द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार सलामतपुरा निवासी नगर सेवक मोहम्मद अरशद मोहम्मद असलम अंसारी और उसके भाई मोहम्मद आजम मोहम्मद असलम अंसारी ने 29 जनवरी 2020 से लेकर 29 अक्टूबर 2020 तक टोरेंट पावर कंपनी के मिनी सेक्शन पिलर संख्या एम-44-389 के केबल को काटकर उसमें अवैध रूप से बिजली का तार जोड़कर 6 लाख 24 हजार 164 रुपए 80 पैसे की 28,422 यूनिट बिजली की चोरी किया है। उक्त मामले की विस्तृत जांच  पुलिस उप निरीक्षक सानप कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड इलाके के नागरिकों को नव वर्ष पर मिला खेल का मैदान 

Aman Samachar

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने विश्व स्तर पर 70वां स्थान, और भारत में पहला स्थान हासिल 

Aman Samachar

राकांपा में प्रदेश महासचिव रही रेखा मिरजकर पुनः कांग्रेस में शामिल 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज का तीज कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न 

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar

मामूली विवाद में युवक की हत्या , दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!