Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाले का कचरे साफ नहीं करने वाले ठेकेदार व संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  नाला सफाई कर निकले कचरे को रास्ते पर डालने से लोगों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ रहा है। कचरे की दुर्गन्ध से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है।  इस आशय का मुद्दा उठाते हुए मनपा परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ने कचरा न उठाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

                उन्होंने कहा है कि नाला सफाई करते समय उसमें से कचरा निकालकर बाहर रास्ते  पर दिया जाता है। उसे तत्काल नहीं हटाया जाता और जब उसे हटाने है तो ठीक से साफ़ नहीं किया जाता है। नालों की गन्दगी रास्तों पर रखे जाने से परेशान नागरिक शिकायत करते है। नाला सफाई करते समय पूरा कचरा बाहर नहीं निकला जाता है लोगों को दिखाने के लिए कचरा रास्ते पर रख दिया जाता है। ठेकेदारों को बरसात का इन्तजार रहता है जिससे बरसात के पानी के साथ कचरा बहकर साफ़ हो जाये। यदि पहली बारिश तेज हो गयी और कचरा नहीं बहा तो लोगों के घरों व सोसायटियों में गन्दा पानी भरने का खतरा उत्पन्न हो जाता है। ठेकेदार तो अपना पैसा लेकर जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है।  नागरिकों को उसके किए की सजा भुगतना पड़ता है। शमीम खान ने कहा है कि नाला सफाई के दौरान पूरा कचरा बाहर निकालने और बाहर निकलने कचरे को साफ करने का ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। यदि नागरिकों की समस्या को नजर अंदाज किया गया तो राकांपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आन्दोलन किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar

सॉलिडैरीडैड एशिया का भारतीय चाय एसोसिएशन के साथ अंतर्राष्ट्रीय लघुचाय उत्पादक सम्मेलन कोलकाता में

Aman Samachar

महिला अत्याचार के खिलाफ मूक मोर्चा निकालकर भाजपा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

धार्मिक शिक्षा के साथ दूसरी शिक्षा हासिल करने के लिए मुस्लिम समाज की आगे आने की जरूरत – मौलाना अशरफ

Aman Samachar

सिडबी और ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा एमएसएमई  परितंत्र  के विकास पर राष्ट्रीय स्तर की ज्ञानशाला का आयोजन

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने अक्टूबर 2023 में 9,400 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की

Aman Samachar
error: Content is protected !!