Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जगह मिलने तक ब्रजेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल शुरू करें – कपिल पाटील 

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी के अंबाड़ी में ग्रामीण अस्पताल बनाने के लिए जगह उपलब्ध न होने के चलते ब्रजेश्वरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल शुरू करने का राज्य सरकार से केन्द्रीय पंचायतराज राज्यमंत्री कपिल पाटील ने अनुरोध किया है। इलाके के तेजी से शहरीकरण होने के चलते स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए उन्होंने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है।
     भिवंडी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से शहरीकरण होने से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही नागरिक सुविधाएं कम पड़ने लगी हैं। नागरिकों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग उठती रही है। सरकार ने तत्कालीन विधायक विष्णु सावरा की मांग के बाद 2006-7 में भिवंडी तालुका की बढ़ती जन संख्या के आधार पर अंबाडी क्षेत्र में 100 बिस्तरों वाले ग्रामीण अस्पताल बनाने के लिए मंजूरी दी थी। हालांकि अंबाडी क्षेत्र में इस अस्पताल को बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं पायी जिसके कारण किराये की जगह लेकर अस्पताल चलाया जा रहा है। इस अस्पताल में केवल ओपीडी की सुविधा उपलब्ध है। जिसके कारण नागरिकों को उपचार हेतु ठाणे व भिवंडी शहर के अस्पतालों में जाना पड़ता है।
            इस समस्या को देखते हुए पंचायत समिति के पूर्व सभापति रविना रविन्द्र ने केन्द्रीय पंचायतराज राज्यमंत्री कपिल पाटिल से मांग किया था कि वज्रेश्वरी के प्राथमिक आरोग्य केन्द्र में अस्थायी से ग्रामीण अस्पताल बनाया जाये जिससे स्थानिकों को लाभ मिल सकें। इसके बाद राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.भाऊ साहेब दांगडे व जिला शल्य चिकित्सक कैलाश पवार को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक अंबाडी में जगह उपलब्ध नहीं होती तब तक वज्रेश्वरी के आरोग्य केन्द्र में ग्रामीण अस्पताल शुरू किया जाये। जिससे क्षेत्र के नागरिकों को उपचार के लिए सुविधा उपलब्ध हो सके।

संबंधित पोस्ट

उपवन तालाब के गंगाघाट पर काशी से आये पंडितों ने की गंगाआरती 

Aman Samachar

पीएनबी के सौर ऊर्जा चालित मोबाइल एटीएम का केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

नियमित अध्ययन कर सफलता प्राप्त करें- संजय केलकर 

Aman Samachar

विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहें _ नंदिनी विचारे 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने ट्रायकॉग और सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के साथ मिलकर एआई की मदद से हाइपरटेंशन एवं ईसीजी की देश में पहली बार परीक्षण की शुरुआत की

Aman Samachar

कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र को मदद करे – नसीम खान

Aman Samachar
error: Content is protected !!