Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना लाक डाउन के चलते धार्मिक स्थल बंद रहने से चंदा व अनुदान नहीं आया जिससे संस्थाओं की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो गयी है। धार्मिक स्थानों व शिक्षण संस्थाओं के तीन माह की बिजली बिल माफ़ करने की मांग का निवेदन जनता दरबार में राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड को दिया गया है।
                 धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग को लेकर जमीयतुल उलेमा मुंब्रा के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद आयूब खान ,कारी अब्दुल रजाक खान ,कारी मखदूम ,हाफिज अयाज ,हाफिज हुजैफा  मौलाना फैजान आदि का प्रतिनिधि मंडल गृहनिर्माण मंत्री डा. आव्हाड को ज्ञापन दिया है।  जिसके कहा गया है कि 7 माह से लाक डाउन के दौरान धार्मिक स्थल व मदरसा बंद रहने से चंदा व अनुदान नहीं आया। लोगों का काम धंधा बंद होने से आम लोगों को घर का जरुरी खर्च उठाना मुश्किल हो गया।  मस्जिद ,मदरसा व अन्य धार्मिक स्थलों में बंदी के चलते चंदा नहीं आने से उक्त संस्थाओं की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है। उन्हें सहायता के लिए आपसे निवेदन है कि लाक डाउन व बंदी के दौरान का बिजली बिल माफ़ कराने की कृपा करें। गृहनिर्माण मंत्री डा. आव्हाड ने सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

कोविड-19 में माता-पिता को खो चुके 19 बच्चों के शैक्षणिक खर्च के लिए आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

ठाणे में राम जन्मभूमि आन्दोलन के जनक रहे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

486 अकस्मिक मृत्यु के बारे में 7 दिनों में पक्ष रखने का जिला प्रशासन का आवाहन 

Aman Samachar

मनपा के कौसा स्कूल की इमारत का विस्तार कर बनेगा जूनियर कालेज  – विरोध पक्षनेता 

Aman Samachar

प्रेस्टीज रेजीडेंसी में बने जलकुंभ से 40 हजार नागरिकों को प्रयाप्त पानी उपलब्ध होगा –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

अन्य जिलों की अपेक्षा ठाणे जिले में तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!