Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

कोविड अस्पताल में शराब व तम्बाखूजन्य पदार्थ लाने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा रक्षकों ने किया पुलिस के हवाले 

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा के कोविड अस्पताल में सोमवार रात शराब व तम्बाखूजन्य पदार्थ लाने वाले व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टोबर को कोविड अस्पताल में शराब ,तम्बाखू जन्य पदार्थ लाने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा अधिकारी मच्छिंद्र थोरवे व उनके सहकारियों ने पकड़ लिया।

               उक्त व्यक्ति को मनपा उपायुक्त केलकर के समक्ष उपस्थित किया। उनके निर्देश पर अगली कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। कोविड अस्पताल में तम्बाखू सिगरेट मिलने की आपूर्ति होने की जानकारी मिलने पर पहले ही अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा रक्षकों को हिदायत देते हुए ऐसे कृत्य में शामिल लोगों को पकड़ने का निर्देश दिया था।  सार्वजानिक स्थानों में धुम्रपान कर नियमों का उलंघन करने वालों पर सिगरेट ,तम्बाखूजन्य उत्पाद प्रतिबंधक अधिनियम 2003 के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। सार्वजानिक स्थान में धुम्रपान करने वालों से दंड वसूल करने के साथ फौजदारी अधिनियम के तहत की जाती है। मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने पहले ही राजनितिक दलों की शिकायत मिलने पर सुरक्षा रक्षकों को शराब व तम्बाखुजन्य पदार्थ अस्पताल में लाने से रोकने का निर्देश दिया था।  जिसके बाद सुरक्षा रक्षकों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है की पकड़ा गया व्यक्ति किन किन लोगों को कब से शराब व तम्बाखूजन्य पदार्थो की आपूर्ति कर रहा था।

संबंधित पोस्ट

साईं जलाशय के निर्माण के लिए मनपा के आगामी बजट में 500 करोड़ रूपये के प्रावधान की मांग

Aman Samachar

वाकिंग करने वाले 32 लोगों पर मामल दर्ज , 18 लोगों से प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये दंड वसूल

Aman Samachar

इंटर स्कूल मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल की सराहनीय उपलब्धि

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

एमएमआर क्षेत्र में 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण पूरा करने वाला नवी मुंबई पहला शहर बना 

Aman Samachar

भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!