Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

भिवंडी भाजपा के गढ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने लगाई सेंध , कार्यकर्ताओं का राष्ट्रवादी में प्रवेश 

भिवंडी [ एम हुसेन ] राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ,शिवसेना ,कांग्रेस व मित्र पक्षों की महाविकास आघाडी की सरकार सत्ता में है। राज्य में सत्ता होने के कारण संपूर्ण राज्य में इनकमिंग शुरू है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष भगवान जयराम टावरे की उपस्थिति में भाजपा का गढ माना जाने वाला पद्मानगर क्षेत्र में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोडकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। उक्त अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एड.यासीन मोमिन , अब्दुल जब्बार काजी, प्रवीण पाटील,रसूल खान,अनिल फडतरे,एड.सुनील पाटील,आरिफ अल्वी, इर्शाद अंसारी,नोमान बहाउद्दीन,शहादत अंसारी ,रेहान काजी,आसिफ खान,सुनील पवार,रोहिदास वाघमारे, बालाजी कांबले आदि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। उक्त नेताओं की उपस्थिति में भाजपा के श्रीकांत चीटपेल्ली,गणेश गाजुल,अमर देवनपल्ली,शेखर दासरी,साईराज कोंडारी,श्रीधर बत्तुल्ला,नरेश पत्तीपाक्का,शेखर वेमुला आदि सहित अन्य  भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। उक्त प्रवेश कार्यक्रम के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व विद्यार्थी श्रीकांत चीतापेल्ली को भिवंडी  जिलध्यक्ष भगवान जयराम टावरे ने भिवंडी शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उक्त अवसर पर राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान जयराम टावरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं बडी प्रसन्नता के साथ यह भी कहा कि आम जनता को यह मालूम है कि न्याय, सुख शांति के साथ जीवन यापन करने का अवसर , नागरिक सुविधाएँ केवल शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ही उपलब्ध करा सकती है।

संबंधित पोस्ट

करदाताओं से तत्काल संपत्ति कर जमा करने मनपा ने किया आवाहन 

Aman Samachar

भिवंडी महानगरपालिका में बाळशास्त्री जांभेकर जयंती पर अभिवादन

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin

मुलुंड उत्कल संस्था का वार्षिक उत्सव संपन्न

Aman Samachar

कोविड काल में ऑक्सीजन के लिए आन्दोलन मामले में पूर्व विरोधी पक्षनेता शानू पठान गिरफ्तार व रिहा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!