Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
मध्यप्रदेश

विद्यापीठ की आन लाईन परीक्षा की समस्या को लेकर राष्ट्र्वादी विद्यार्थी कांग्रेस ने किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार विद्यापीठ की आनलाईन परीक्षा के लिए संसाधनों के आभाव के चलते विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या बन गयी है। विद्यार्थियों की समस्या  लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग कर राष्ट्रवादी विद्यार्थी    कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आन्दोलन किया है।

                   कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते परीक्षा न लेने की राज्य सरकार का विचार था लेकिन कुलपति के नाते राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने परीक्षा  लेने का आग्रह किया था। यह मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय में जाने के बाद आनलाईन परीक्षा लेने का आदेश दिया। आन लाइन परीक्षा शुरू होने पर सर्वर डाउन ,इंटरनेट गायब होने जैसी समस्या आ रही है। विद्यार्थियों की इन्हीं समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड व शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी कार्यालय  समक्ष आन्दोलन किया। राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल काम्बले के नेतृत्व में हुए आन्दोलन में विद्यार्थियों की समस्या का निरकरण कराने के लिए राज्यपाल  से हस्तक्षेप करने की मांग किया है।  आन्दोलन में कोकण विभाग अध्यक्ष किरण शिखरे ,नवी मुंबई अध्यक्ष अक्षय बोराडे ,ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर , कार्याध्यक्ष शाहरुख़ सैयद , कलवा मुंब्रा कार्याध्यक्ष   सम्राट पांडे ,कलवा विभाग सचिव सुमेध ठाणेकर ,फैजान खान ,आबिद खान ,राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर युवती अध्यक्षा पल्लवी जगताप ,सामाजिक न्याय विभाग  कैलाश हावले आदि शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

पानी के टैंक में गिरने से मृत बच्चे के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग 

Aman Samachar

दांत हो रहे हैं खराब तो अब आपको घर बैठे डॉक्टर्स बताएंगे उपचार, बस करना होगा यह काम

Admin

शहर में एंटीजन जांच केन्द्रों पर कर्मचारियों व मजदूरों की लगने लगी लम्बी कतारें 

Aman Samachar
error: Content is protected !!