Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वसंतस्मृति में कोकण के होनहार विद्यार्थियों को अगले वर्ष से स्कालरशिप दी जायेगी – एड निरंजन डावखरे

ठाणे [ युनिस खान ] विधान परिषद के पूर्व सभापति स्वर्गीय वसंत डावखरे की स्मृति में अगले वर्ष से कोकण के होनहार विद्यार्थियों को स्कालरशिप दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के के शिक्षक आघाडी कोकण विभाग के ओर वसंतस्मृति आदर्श शिक्षक व आदर्श संस्था चालक पुरस्कार के के समय कोकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधानपरिषद सदस्य व भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष एड. निरंजन डावखरे ने इस आशय की घोषणा किया है।
                         ठाणे के  एम एच विद्यालय में आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में एड. डावखरे ने  स्कालरशिप देने की घोषणा की है। इस अवसर पर विधायक संजय केलकर ,मनपा में गटनेता संजय वाघुले ,पूर्व महापौर अशोक राउल , नगर सेवक नारायण पवार , मनोहर डुंबरे, भरत चव्हाण , शिक्षक क्रान्ति संगठन के सचिव सुधीर घागस , भाजपा महिला आघाडी ठाणे की अध्यक्ष व नगर सेविका मृणाल पेंडसे , भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सारंग मेढेकर अआदी उपस्थित थे। वसंत डावखरे की स्मृति में चौथे वर्ष शिक्षक व आदर्श शिक्षक पुरस्कार दिया जा    रहा है। निरंजन डावखरे न कहा की पुरस्कार का स्वरूप बढा जाएगा। उन्होंने कहा कि  मेरे पिता विपरीत परिस्थिति  में घर घर  पेपर पहुंचकर अपनी पढाई पूरी किया। ऐसी विपरीत परिस्थिति में कोकण के अनेक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अगले वर्ष से कोकण के होनहार विद्यार्थियों को स्कालरशिप दिया जायेगा। एड. डावखरे ने कहा की कोकण  शहरी व   ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों ने अनेक होनहार विद्यार्थी तैयार किये हैं। इस पुरस्कार समारोह के माध्यम से ऐसे शिक्षकों का कौतुक करने का प्रयास किया जा रहा है।  विधायक केलकर ने   कहा कि पूर्व विधान परिषद उपसभापति वसंत  डावखरे के नाम से शुरू पुरस्कार   लिए अभिमानास्पद है।  संकट के चलते शिक्षा क्षेत्र पर भी भारी संकट आया जिसका शिक्षकों ने अपनी क्षमता से मुकाबला किया है।  समारोह में आदर्श संस्था चालक के रूप में जीवनदीप शैक्षणिक संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र घोड़विन्दे , नवी मुंबई के आदर्श शैक्षणिक समूह के चेयरमैन धनराज विसपुते ,जनरल एज्युकेशन सोसायटी के संचालक राजेन्द्र राजपूत को सम्मानित किया गया। पालघर से सिंधुदुर्ग तक के 37  को आदर्श शिक्षक के रूप में   सम्मानित  गया। समारोह में शिक्षक शिक्षक आघाडी के प्रदेश सह संयोजक विकास  पाटील ,एन एम भामरे ,किशोर पाटील ,विनोद भानुशाली आदि ने नियोजन किया।

संबंधित पोस्ट

गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने पूर्व सांसद फुलन देवी का २४ वा शहादत दिवस मनाया 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ

Aman Samachar

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने सेवा दिन मानते हुए जरुरतमंदो को किया राशन वितरित 

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाणे से नई क्रांति पैदा करेगी , मुंबई जाते समय मैं भी ध्यान दूंगा  – अजीत पवार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!