Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

भिवंडी की महिला सेक्सवर्करों ने शुरू किया वेस्ट का बेस्ट व्यवसाय , अतिरिक्त जिलाधिकारी के हाथो शुभारम्भ

भिवंडी [ एम हुसैन ] भिवंडी के विख्यात रेडलाइट क्षेेत्र मानसरोवर रोड हनुमान टेकरी स्थित श्री साई सेवा संस्था द्वारा सेक्सवर्कर महिलाओं को बेकार की वस्तुओं से विभिन्न प्रकार का दीपक,लैंप,सुशोभित आभूषण बनाने का प्रशिक्षण देकर व्यवसाय शुरू कराया गया है। इस इको लाइट स्टूडियो महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन ठाणे जिला के अतिरिक्त जिलाधिकारी वैदेही रानडे के हाथो किया गया है।
                   इस  अवसर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र की अध्यक्ष खाड़े, भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अजय कांबले,श्री साई सेवा संस्था की संस्थापिका डॉ.स्वाती खान, बेकार वस्तुओं से सुशोभित सामान बनाने के शौक़ीन विपिन देसाई दंपत्ति उपस्थित थे। महिलाएं जन्म के बाद से ही वेदना सहन करती रहती हैं, फिर भले ही वे उच्च पदस्थ अधिकारी हों जाएं ,फिर भी उन्हें एक महिला के रूप में परिवार का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए श्री साई सेवा संस्था ने सेक्सवर्कर महिलाओं के लिए काम करना बंद नहीं किया। इन महिलाओं को नारकीय जीवन से बाहर निकालना और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराके आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सम्मान का स्थान प्रदान करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके लिए सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता करने का आश्वासन अतिरिक्त जिलाधिकारी वैदेही रानडे ने दिया है। डॉ. विपिन देसाई दंपत्ति ने यहां की महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर रंगविरंगा एवं सजावटी सामानों को बनाने का प्रशिक्षण दिया है। उक्त संदर्भ में संस्था की अध्यक्ष डॉ.स्वाती खान ने बताया कि यहां की महिलाओं द्वारा बनाया गया सामान इस संस्था के माध्यम से विक्री के लिए जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा ।  

संबंधित पोस्ट

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 9 अप्रैल को , ठाणे में जाने माने कवियों का होगा कविता पाठ 

Aman Samachar

मुंबई विश्वविद्यालय के ठाणे उप-केंद्र को आनंद दिघे नाम देने का सीनेट में प्रस्ताव पारित

Aman Samachar

क्लस्टर योजना लागू करते समय 170 एकड़ दस हिस्सों में क्रियान्वित की जाए – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

आरोग्य के लिए खानपान , व्यायाम और वर्ष में एक बार आरोग्य परिक्षण जरुरी –  डा सुशील इन्दोरिया

Aman Samachar

दो मंजिला घर ढहने से एक व्यक्ति की मृत्यु व छः महिला व पुरुष घायल , दो की स्थिति गंभीर

Aman Samachar

नशे के काफ सिरप को लेकर एक युवक की हत्या , सात गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!