Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए-  अशोक शिंगारे

ठाणे [ इमरान खान ] जिले के सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने इस आशय का निर्देश दिया है।
       राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय समिति हॉल में आयोजित की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शल्यचिकित्सक डॉ. संगीता मकोडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. गंगाधर परगे, जिला दंत चिकित्सक डा अर्चना पवार के साथ पुलिस, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारी, सलाम मुंबई फाउंडेशन सहित जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
       ठाणे जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप केन्द्रों को जल्द से जल्द तम्बाकू मुक्त करने की कार्यवाही की जाये। साथ ही जिले के सभी शिक्षण संस्थान अपने परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाएं।  इस अवसर पर जिलाधिकारी बांगर ने निर्देश दिये कि जिले के शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों में तम्बाकू मुक्त बॉक्स लगवायें। इस अवसर पर प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त प्रमाण पत्र दिया गया।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में ‘आंचल’ नाम से एक अभिनव अभियान की विधायक रईस शेख ने की शुरुआत

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar

गिरगांव आमची मुंबई को जेनेरिक आधार का एक्सक्लूसिव रिटेल फ्रैंचाइज़ स्टोर मिला 

Aman Samachar

  श्याम स्टील ने लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह के साथ लॉन्च किया अपना नया डिजिटल कैम्पेन

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!