Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली पेशी 22 फरवरी को

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी कोर्ट न्यायाधीश जे व्ही पालीवाल द्वारा दोनों पक्षों की दलील को सुनकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मानहानि मामले की अगली सुनवाई आगामी 22 फरवरी को मुकर्रर की गई है.उक्त जानकारी सांसद राहुल गांधी के वकील एडवोकेट नारायण अय्यर ने दी है.

            मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई नासिक महामार्ग स्थित सोनाले की चुनावी सभा में आरएसएस को महात्मा गांधी का हत्यारा करार दिए जाने के उपरांत आरएसएस कार्यकर्ता एडवोकेट राजेश कुंटे द्वारा भिवंडी न्यायालय में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दाखिल किया गया है.सांसद राहुल गांधी के अधिवक्ता एड नारायण अय्यर नें बताया कि प्रतिपक्ष को अगली पेशी 22 फरवरी को सभी आवश्यक सबूत पेश करने का आदेश कोर्ट द्वारा दिया गया है.

संबंधित पोस्ट

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

शहापूर तालुका के शिव सैनिकों के भजपा में शामिल होने से शिवसेना को तगड़ा झटका

Aman Samachar

11 लाख रूपये के मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

Aman Samachar

मुस्लिम बाहुल्य भिवंडी में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न 

Aman Samachar

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

तुर्भे में 2 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त कर मनपा ने वसूले 50 हजार रूपये

Aman Samachar
error: Content is protected !!