Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा के धार्मिक स्थलों में नगर सेवक पठान ने सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया

ठाणे [ युनिस खान ] कारीब आठ माह बाद धार्मिक स्थलों को खोलने के   सरकार के निर्णय के बाद दर्शन व इबादत के लिए लोग आने लगे हैं। जिसे देखते हुए राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने मनपा व अग्निशमन दल को बुलाकर मुंब्रा कौसा की मंदिरों व मस्जिदों में सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया है।  उन्होंने नागरिकों से आवाहन किया है कि शासन ने धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है लेकिन कोरोना से अपनी और अपने इलाके की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करना हम सबके लिए आवश्यक है।

                      आज सुबह नगर सेवक पठान ने मुंब्रा जामा मस्जिद , गौसिया मस्जिद ,कौसा जामा मस्जिद , दारुल फलाह मस्जिद ,हजरत फखरुद्दीन शाह बाबा दरगाह मस्जिद , शंकर मंदिर , गणेश मंदिर ,हनुमान मंदिर , दुर्गामाता मंदिर में सेनिटायजर और दवाओं का छिडकाव कराया।  मनपा कर्मचारियों के साथ सुबह सुबह खुद जाकर नगर सेवक पठान ने दवाओं का छिडकाव कराया। पठान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कई महीनों से धार्मिक स्थल बंद रहने से लोगों को घरों रहकर इबादत व पूजा पाठ करना पड़ता था। अब शासन ने धार्मिक स्थलों को खोल दिया है। अब धार्मिक स्थलों के ट्रस्टी व उसके प्रबंधकों की जिम्मेदारी है कि वे आने वाले लोगों के मास्क , सेनिटायजर ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शहर में फिर कोरोना संक्रमण फैलने रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें जिससे धार्मिक दुबारा बंद करने व शहर में लाक डाउन करने की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

संबंधित पोस्ट

भाजपा ने दिव्यांग नागरिकों में वितरित किया जीवन आवश्यक वस्तुओं का पूर्णन्ना किट

Aman Samachar

प्रधानमंत्री ने श्री रामानुज की शाश्वत शिक्षाओं की स्मृति में 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का किया उद्घाटन

Aman Samachar

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सायन अस्पताल के शिशु वार्ड को दान किए कंबल

Aman Samachar

रेनो ने रेनोल्यूशन इंडिया 2024 के साथ भारत में अपनी रणनीति को मजबूत किया

Aman Samachar

युवा स्टार प्रतिष्ठान की हांडी में दिखा गोविंदाओं का जोश

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत में जीरो-कंट्रास्ट रोटाब्लेशन एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!