Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

31 दिसंबर तक विद्यालय बंद रखने का राज्य के नगर विकास मंत्री ने दिया आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण बढ़ने से मुंबई के विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद करने के निर्णय के बाद ठाणे , रायगढ़ , पालघर जिले में विद्यालय बंद करने की संभावना बढ़ गयी है। भाजपा शिक्षक आघाडी के अनिल बोरनारे ने इस आशय की मांग किया है। राज्य के नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है।

           बोरनारे ने ठाणे ,रायगढ़ , पालघर जिले के नवी मुंबई , ठाणे ,कल्याण ,डोंबिवली ,उल्हासनगर ,भिवंडी निजामपुर , मीरा भाईंदर , पनवेल  मनपा क्षेत्र व अंबरनाथ ,बदलापुर ,वसई विरार ,नगर पालिका क्षेत्र के विद्यालय मुंबई की तरह 31 दिसंबर तक   बंद करना    आवश्यक है।  उक्त मनपा के आयुक्तों व प्रशासन अधिकारीयों को मेल करके बोरनारे ने 31 दिसंबर तक विद्यालय बंद करने की मांग किया है। यूरोपियन देशों में कोरोना की दूसरी लाट आने के चलते राज्य व विशेषतः मुंबई , एमएमआर क्षेत्र में विशेष सावधानी की आवश्यता है। दिवाली के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की  संख्या में वृद्धि सामने आ रही है।  राज्य के शिक्षा विभाग ने 23 नवम्बर से राज्य के 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यालय शुरू करने का आदेश दिया था।  आज शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को स्थानीय परिस्थिति को देखकर निर्णय लेने का आदेश दिया है। जिसके चलते मुंबई मनपा आयुक्त ने 31 दिसंबर तक विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। अब ठाणे , पालघर व रायगढ़ जिले के विद्यालय बंद करने का आदेश  जारी करने की मांग किया है। राज्य के नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने 31   दिसंबर तक विद्यालय बंद रखने का जिलाधिकारी व मनपा आयुक्त को आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

Aman Samachar

सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह के उर्स में हज़ारों श्रद्धालुओं की शिरकत, मांगी अमन-ओ-सलामती की दुआएं

Aman Samachar

सूक्ष्म उद्यमों के वित्तपोषण पर सिडबी की तीसरी राष्ट्रीय माइक्रोफाइनेंस कांग्रेस

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 63 व 97 की जगह नयी इमारत बनाने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Aman Samachar

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!