Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की यातायात समस्या सुलझाने के लिए लावारिश वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर की यातायात समस्या सुलझाने के लिए ठाणे मनपा व यातायात पुलिस को समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता है।  पार्किंग , गतिरोधक ,नो पार्किंग ,नो इंट्री का फलक लगाने के साथ लावारिश वाहनों को हटाने जैसे कार्यों प्रमुख्यता देने का निर्देश आयुक्त डा विपिन शर्मा दिया है। यातायात पुलिस की मदद से शहर के सभी सेवा मार्ग खाली कराने  आदेश परिमंडल उप आयुक्त व सहायक आयुक्त दिया है।

                       ठाणे शहर की यातायात समस्या स्थाई रूप से सुलझाने के लिए मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने यातायात पुलिस ,मनपा अधिकारीयों  साथ समीक्षा बैठक लेकर अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा  किया। इस अवसर पर बोलते हुए मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने गतिरोधक डालने ,शहर की पार्किंग व्यवस्था , कार पार्किंग ,नो पार्किंग का बोर्ड लगाने , लावारिश वाहन ,जेब्रा क्रासिंग ,सेवा मार्ग खाली करने आदि महत्वपूर्ण कार्य तत्काल पूरा करने का आदेश संबंधित अधिकारीयों को दिया है। बैठक में मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने प्रभाग   समिति स्तर पर यातायात समस्या की समीक्षा करते हुए  दोपहिया वाहनों के लिए पी 1 व पी 2 सूचना  फलक , कार पार्किंग सूचना फलक , नो पार्किंग ,नो इंट्री के बोर्ड लगाने ,यातायात विभाग के कंटेनर में शौंचालय की सुविधा , पीने के पानी की सुविधा ,सड़क पर भंगार व लावारिश वाहनों ,फेरीवालों से होने वाली समस्या , विविध स्थानों में पार्किंग के पीले सफ़ेद पट्टे मारने ,जेब्रा क्रासिंग ,स्पॉट लाईट ,गतिरोधक व पे एंड पार्किंग , टीएमटी बस स्टाप पर बस खड़ी करने के लिए बाक्स बनाने आदि कार्यों को पूरा करने का संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिया है। बैठक में यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील , अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख ,सहित यातायात पुलिस व मनपा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

22 साल का इंतज़ार खत्म; 3,276 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को राहत –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा के न्यूट्रास्युटिकल मल्टीपावर कैप्सूल के साथ पोषण को करें संतुलित

Aman Samachar

कॅप्री ग्लोबल ने UAE ILT20 लीग के लिए सलाहकार के रूप में आर श्रीधर के कोचिंग बियॉन्ड की नियुक्ति

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोग्रीन रेवलूशन मुहिम के तहत कामगार हॉस्पिटल में वृक्षारोपण

Aman Samachar

 सिविल 20 इंडिया के रूप में ₹50 करोड़ की मानवीय परियोजना की श्री माता अमृतानंदमयी ने घोषणा की 

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने मदर्स डे पर शशि पाठक के लिए कार की डिलिवरी का कभी न भूलने वाला दिया यादगार अनुभव 

Aman Samachar
error: Content is protected !!