Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किसान ,कामगार विरोधी क़ानून के खिलाफ संविधान दिवस पर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन 

ठाणे [ युनिस खान ]  संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के पारित किसान और कामगार विरोधी विधेयकों के खिलाफ कामगार संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध आंदोलन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की किसान और कामगार विरोधी नीति की जमकर आलोचना की गई।
ठाणे शहर में स्थित मासुंदा तालाब पर विविध कामगार संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों ने मिलकर जन आंदोलन किया। सघर्ष समिति के बैनर तले मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया है। मानव श्रृंखला में जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय,  श्रमिक जनता संघ,  हिंद मजदूर सभा, आयटक, इंटक, घरेलू कामगार संघटना, राज्य कर्मचारी संघटना, अंगणवाडी कर्मचारी संघटना, जनरल कामगार संघटना, अन्न अधिकार अभियान, स्वराज अभियान, म्युनिसिपल लेबर युनियन, म्युज फाऊंडेशन, व्यसनमुिक्त अभियान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस विरोध आंदोलन के माध्यम से किसानों तथा कामगारों के हितों से जुड़ी कई मांगें सरकार के समक्ष रखी गई। साथ चेतावनी दी गई कि यदि केंद्र सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो आगे भी विरोध आंदोलन का सिलसिला जारी रहेगा। आंदोलन में कामगार नेता एम ए पाटील, जगदीश खैरालिया, संजय मंगला गोपाळ, सचिन शिंदे, भास्कर गव्हाळे, डॉ.संदिप वंजारी, लिलेश्वर बन्सोडे,निर्मला पवार, मुक्ता श्रीवास्तव, जगदीश उपाध्याय, बिरपाल भाल, धोंडिबा खराटे आदि शामिल हुए। कोरोना संकट को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध आंदोलन किया गया। आन्दोलन के बाद प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।

संबंधित पोस्ट

हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ,पतंजलि योगपीठ के संग योग को अधिक सुलभ बनाने के कई प्रयास 

Aman Samachar

बीओबी (बॉब) फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक ने को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

पडघा जिला परिषद गट की महिला सदस्या ने दी भूखहड़ताल की चेतावनी 

Aman Samachar

हवा से आक्सीजन शोषित करने वाले 38 पीएसए प्लांट लगाकर प्रतिदिन 53 मैट्रिक टन आक्सीजन निर्माण शुरू – राजेश टोपे

Aman Samachar

वनमंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में करीब 650 निवेदन मिले, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शॉपिंग धमाका; आकर्षक डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

Aman Samachar
error: Content is protected !!