Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ दिवा से भूख हड़ताल शुरू कर कांग्रेस करेगी आन्दोलन – एड. विक्रांत चव्हाण

ठाणे [ युनिस खान ] अनधिकृत निर्माण की बढती शिकायतों को देखते हुए कांग्रेस ने आन्दोलन करने की घोषणा किया है। ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि दिवा प्रभाग समिति कार्यालय के समक्ष मंगलवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल से शुरू कर प्रभाग समिति कार्यालयों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे।                         जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मलेन में एड. चव्हाण ने कहा कि मनपा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण कार्य शुरू है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत निर्माण करने व अधिकारीयों के बीच एक रैकेट शुरू है। अनधिकृत निर्माण कराने और फेरीवालों से 3 करोड़ रूपये कुछ अधिकारीयों को हफ्ता आने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सीआयडी से जांच कराने की मांग किया है। एड. चव्हाण ने कहा कि नए मनपा आयुक्त से उम्मीद थी  कि शहर में चल रहे अनधिकृत निर्माण व फेरीवालों से अवैध वसूली पर अंकुश लगेगा। शहर में अनधिकृत निर्माण शुरू रहने व फेरीवालों  वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। जिसे देखते हुए कांग्रेस की  ओर से आन्दोलन चलाया जायेगा। मंगलवार 22 दिसंबर को दिवा प्रभाग समिति के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल से आन्दोलन की शुरआत की जायेगी।  इसके बाद प्रभाग समिति कार्यालयों के समक्ष कांग्रेस आन्दोलन करेगी। पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे ,शहर महासचिव  प्रवक्ता सचिन शिंदे , प्रवक्ता गिरीश कोली व महासचिन विजय बनसोडे आदि उपस्थित थे। एड. चव्हाण ने कलस्टर योजना के बारे में कहा कि इसे पारदर्शक बनाने की आवश्यकता है। कलस्टर योजना का विरोध नहीं है लेकिन सबको विशवास में लेकर   योजना का क्रियन्वयन किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिंदे कहा कि ठाणे शहर में बढ़ते अनधिकृत निर्माण की शिकायत आने के चलते कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।  मनपा अधिकारीयों की मेहरबानी के बगैर अनधिकृत निर्माण नहीं हो सकता है।  इसके लिए कुछ अधिकारी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर योजना के बारे में असमंजस्य की स्थिति है लोगों की आशंकाएं दूर करने की आवश्यक्ता है।

संबंधित पोस्ट

आई-बाबा सामाजिक संगठन की ओर सेछात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरित

Aman Samachar

वाल बाउंड्री के बाद बाबा ब्रह्मचारी धाम पर इंटर लॉकिंग भी बनवाया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने 

Aman Samachar

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

Aman Samachar

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन कर कोरोना की तैयारियों की सराहना की

Aman Samachar

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण

Aman Samachar

हसन मुश्रीफ ने तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर में जल एटीएम का किया उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!