Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कांग्रेस के आन्दोलन में शामिल हुए मनसे पदाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में दिवा , मुंब्रा , कलवा ,ठाणे में अनधिकृत निर्माण को लेकर आज कांग्रेस   की ओर दिवा प्रभाग समिति के सामने आन्दोलन किया।  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में हुए आन्दोलन में मनसे पदाधिकारी शामिल होकर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
                       शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने आन्दोलन के दौरान अनधिकृत निर्माण व फेरीवालों से अवैध वसूली करने मदद करने का अधिकारीयों पर आरोप लगाया है। आज आन्दोलन   कर एड चव्हाण ने अनधिकृत निर्माण हटाने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी व राजनेताओं की मिली भगत से कोरोना काल में बड़े स्तर पर अनधिकृत निर्माण हुआ है। एड. चव्हाण  सवाल उठाया की 60 हजार रूपये वेतन वाले अधिकारी करोडो रूपये कैसे जमा कर रहे हैं। आन्दोलन में जिला शहर कांग्रेस  महासचिव व प्रवक्ता सचिन शिंदे , मुंब्रा प्रभाग समिति सभापति दीपाली मोतीराम भगत , पूर्व अध्यक्ष अनिल सालवी , राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू ,अनिल भगत , पुलिस पाटील संगठना के तालुका अध्यक्ष संतोष भोईर ,मनसे विभाग प्रमुख संतोष पाटील ,  मनसे उप विभाग प्रमुख शरद पाटील ,समाज सेवक बाबूराव मूंडे , शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला पाटील , नाना कदम ,वैशाली भोसले , अनघा कोकने ,रविन्द्र कोली ,रेखा मिरजकर ,मयूर भगत ,राजू शेट्टी ,वसीम खान ,आदि प्रमुख रूपसे उपस्थित थे। आन्दोलन कर कांग्रेस नेताओं से मनपा सहायक आयुक्त ने मिलकर आवश्यक कार्रवाई का पत्र दिया। इसके बाद कांग्रेस की भूख हड़ताल पीछे ले ली गयी है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

रेंटोकिल इनिशियल हाइजीन ने सैनी प्रो ग्रीन लॉन्च किया

Aman Samachar

निर्देशक हंसराज लोहरा ने वेब सीरीज “जूनियर जासूस” का फर्स्ट लुक किया जारी,जून में होगी शूटिंग

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और ओला इलेक्ट्रिक ने दोपहिया वाहन के लिए मिलाया हाथ

Aman Samachar

पिलर से छेड़खानी कर बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

दस हजार रूपये विद्यावेतन वृद्धि होने पर निवासी डाक्टरों ने महापौर का किया अभिनन्दन 

Aman Samachar

आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण –  राज्यपाल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!